लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय संविधान के शिल्पी, भारतरत्न बाबा साहब डॉ० बी०आर० आंबेडकर की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आज यहां जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब डॉ० आंबेडकर ने सामाजिक असमानता को दूर करने तथा वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारत के संविधान में अनेक प्राविधान किये।
उन्होंने कहा, भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब डॉ० आंबेडकर के योगदान के लिए देशवासी सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने आजीवन अनुसूचित जाति वर्ग सहित सभी उपेक्षित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सशक्तीकरण के लिए बाबा साहब डॉ० आंबेडकर द्वारा किए गये प्रयास हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे। भेदभावरहित एवं समरस समाज का निर्माण ही डॉ० आंबेडकर के प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
-एजेंसी
- आगरा कोर्ट का ऐतिहासिक ‘हंटर’: 3 कातिलों को फांसी, तो लापरवाह ACP और पूर्व SHO पर भी गिरी गाज; डिजिटल साक्ष्य से छेड़छाड़ पर प्रमुख सचिव को कार्रवाई के आदेश - April 1, 2026
- यूपी के ब्लड सेंटरों में बड़ी धांधली उजागर: FSDA ने प्रदेशभर में 54 केंद्रों को खंगाला, आगरा के नामी चैरिटेबल सेंटर्स की गतिविधियां ठप - April 1, 2026
- कोर्ट में ‘फर्जी रिपोर्ट’ और फरार मुजरिम से ‘यारी’: आगरा के ताजगंज थाने पर गंभीर आरोप, सीसीटीवी जांच की उठी मांग - April 1, 2026