सरकार ने नियम बनाया है कि जो अकाउंट बीते 3 साल से ओपन नहीं हुए हैं, उन अकाउंट को परमानेंट बंद कर दिया जाएगा.
इस नियम में ये बदलाव सरकार ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन की सिफारिश के बाद लागू किया है, जिसमें बिना यूजर को सूचित किए ही सोशल मीडिया अकाउंट को डिलीट कर दिया जाएगा. यहां हम इस बारे में आपको विस्तार से बता रहे हैं.
ये एक गलती परमानेंट डिलीट करा देगी आपका अकाउंट
सरकार के नए नियम के अनुसार जिन यूजर्स ने बीते तीन साल में अपना सोशल मीडिया अकाउंट एक्सिस नहीं किया है या फिर इस अकाउंट के जरिए कोई पोस्ट नहीं किया है. उन सभी अकाउंट को सरकार हमेशा के लिए बंद कर सकती है.
सोशल मीडिया को लेकर बने इस नियम को ईकॉमर्स कंपनियों, ऑनलाइन मार्केटप्लेस, गेमिंग कंपनियों और सभी सोशल मीडिया कंपनियों पर भी लागू किया सकता है. इससे भारत में नंबर ऑफ यूजर्स का भी आंकड़ा पता चल जाएगा.
किन यूजर्स को होगा इससे नुकसान
सरकार के इस नियम से उन यूजर्स को सबसे ज्यादा नुकसान होगा, जो महीनों-महीनों तक अपना अकाउंट ओपन नहीं करते और एक बार जब अपने अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं, तो उसकी जगह नया सोशल मीडिया अकाउंट बना लेते हैं. अगर आपने भी ऐसे ही कई अकाउंट बनाएं हुए हैं, तो ये बात निश्चित है कि अपका पुराना बंद पड़ा हुआ अकाउंट डिलीट कर दिया जाएगा.
सोशल मीडिया कंपनियों की सलाह पर लिया फैसला
सरकार के एक अधिकारी ने जानकारी दी, ‘सोशल मीडिया कंपनियों की तरफ से सरकार को फीडबैक मिला था. जिसमें कहा गया कि अगर कानून प्रवर्तन एजेंसी बंद पड़ें अकाउंट का आंकड़ा एकत्रित करना चाहती है तो वह तीन साल बाद अकाउंट बंद करके हासिल कर सकती हैं.
– एजेंसी
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026