लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पर घोषित अवकाश की तिथि में बदलाव किया है। पहले यह छुट्टी 24 नवंबर को निर्धारित थी, लेकिन अब इसे बदलकर 25 नवंबर (मंगलवार) कर दिया गया है। इस दिन प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान और सरकारी दफ़्तर बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवकाश की नई तारीख की घोषणा की, जिसके बाद प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि 24 नवंबर (सोमवार) को पड़ने वाले गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस का अवकाश अब एक दिन बाद, यानी 25 नवंबर को मनाया जाएगा।
सरकारी आदेश के मुताबिक, 25 नवंबर को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, शिक्षण संस्थान, सरकारी कार्यालय तथा सभी संबंधित विभाग बंद रहेंगे। अवकाश में बदलाव को लेकर प्रशासन ने संबंधित संस्थानों को आदेश का पालन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
- सीएम उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी को लेकर छिड़ी बहस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जारी किया फतवा - November 2, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी बसपा: सहारनपुर में आकाश आनंद की विशाल जनसभा; 5 नवंबर को लखनऊ में मायावती ने बुलाई अहम बैठक - November 2, 2026
- मिशन शक्ति: महिला सुरक्षा और संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में आगरा पुलिस का बड़ा कदम, 2 से 6 नवंबर तक आयोजित होगी ‘सोशल बिहेवियर’ कार्यशाला - November 2, 2026