दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता टहलाने वाले IAS दंपति के तबादले पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रतिक्रिया आई है। अनुराग ठाकुर शनिवार को कहा कि स्टेडियम के कथित दुरूपयोग को लेकर दिल्ली सरकार आईएएस दंपत्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी लेकिन गृह मंत्रालय ने उनका तबादला करके कड़ा संदेश दिया है कि खेलों के मैदान खिलाड़ियों के लिए हैं।
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सिर्फ अभ्यास ही नहीं और प्रतिस्पर्धायें होनी चाहिए। इससे खिलाड़ियों को उनकी मानसिक दृढता परखने का मौका मिलेगा। मैदान और सुविधायें हैं लेकिन कुछ लोगों पर प्रतिबंध भी है। हाल ही में दिल्ली में एक आईएएस अधिकारी और उनकी पत्नी स्टेडियम का इस्तेमाल कर रहे थे जबकि खिलाड़ियों को बाहर रखा गया था। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।’
दिल्ली सरकार ने नहीं की कोई कार्रवाई
उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन गृहमंत्री (अमित शाह) और उनके विभाग ने कार्रवाई की और उनका तबादला कर दिया गया। इससे कड़ा संदेश गया कि स्टेडियम सिर्फ खिलाड़ियों के लिए है।’ ठाकुर ने कहा, नियम होने चाहिये और उनका पालन होना चाहिए। हर किसी को खेलने का मौका मिले लेकिन पेशेवर खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाए। राजनीतिक दखल नहीं होना चाहिए।’
-एजेंसियां
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026