Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लालबहादुर शास्त्री की 55 वीं पुण्यतिथि मनाई गयी। स्टेट बैंक चौराहे के समीप स्थित लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस और चित्रांश सेवा संस्थान ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये।
देश का पेट किसान भरता है। देश की सीमा की सुरक्षा जवान करते हैं
चित्रांश सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव भी शामिल हुए। इस अवसर पर 55 जरूरतमंदों को 55 कंबलों को वितरण किया गया। गौरी शंकर शर्मा ने कहाकि देश का पेट किसान भरता है। देश की सीमा की सुरक्षा जवान करते हैं। शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया जो देशभर में गूंजा। शास्त्री जी की ईमानदारी आज भी निर्विवाद है। अगर उनके कदमों पर चला जाये तो देश की समस्याओं का समाधान हो सकता है। सिटी मजिस्ट्रेट और संस्थान के पदाधिकारियों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026