ईरान में अपने नौ नागरिकों की हत्या पर बुरी तरह भड़का पाकिस्तान, चेतावनी दी

पाकिस्तान और ईरान के बीच संघर्ष जारी है। एक बार फिर ईरान में बंदूकधारियों ने नौ पाकिस्तानियों की हत्या कर दी। पाकिस्तान के राजदूत ने इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि हाल ही में ईरान ने पाकिस्तान में घुसकर एयरस्ट्राइक की थी, जिसके बाद पाकिस्तानी सरकार ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था […]

Continue Reading

उद्घाटन के बाद अपने पहले सफर पर निकला दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप

दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप अपने पहले सफर पर निकल पड़ा है. अमेरिका में फ्लोरिडा के मियामी में रविवार को इसका उद्घाटन किया गया. ‘आईकन ऑफ़ द सीज़’ नाम का ये क्रूज शिप 365 मीटर (1,197 फ़ीट) लंबा है. इसमें 20 डेक हैं और इसमें एक साथ 7,600 पैसेंजर यात्रा कर सकते हैं. यह […]

Continue Reading

यूक्रेन के पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ के साथ लगाई मदद की गुहार

यूक्रेन के पीएम डेनिस शमीहाल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के साथ ही मदद की गुहार भी लगाई है। दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 23 महीने पूरे हो चुके हैं और 24 फरवरी को इसे 2 साल पूरे हो जाएंगे। हालांकि युद्ध की गति में पहले […]

Continue Reading

अदालत का फैसला: मानहानि मामले में ट्रंप को देना होगा 8.33 करोड़ डॉलर हर्जाना

अमेरिका की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को लेखिका ई जीन कैरल की मानहानि के मुकदमे में 8.33 करोड़ डॉलर का हर्जाना देने को कहा गया है. उन पर राष्ट्रपति रहते कैरल की मानहानि करने का आरोप था. ज्यूरी ने इस मानहानि मामले में फै़सला सुनाते हुए कहा है कि उन्हें कैरल को […]

Continue Reading

अदन की खाड़ी में हूती विद्रोहियों के हमले से तेल के एक टैंकर में आग लगी

अदन की खाड़ी में एक समुद्री मार्ग पर हूती विद्रोहियों के हमले से एक तेल टैंकर में आग लग गई है. हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने तेल टैंकर शिप मर्लिन लुआंडा पर मिसाइलों से हमला किया है. जहाज के ऑपरेटर ट्रैफिगरा ने बीबीसी को बताया कि मिसाइल हमले में शिप के कार्गो […]

Continue Reading

भारत की ‘स्वतंत्र’ विदेश नीति के कायल हुए रूस के राष्ट्रपति पुतिन, की PM मोदी की जमकर तारीफ

भारत की ‘स्वतंत्र’ विदेश नीति के कायल हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को ‘रूसी छात्र दिवस’ के अवसर पर कलिनिनग्राद क्षेत्र में विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत में यह टिप्पणी की। क्या कुछ बोले व्लादिमीर पुतिन? बकौल एजेंसी, व्लादिमीर पुतिन ने […]

Continue Reading

तनाव के बीच मालदीव के राष्‍ट्रपति ने भारत को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के लोगों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। दोनों देशों के बीच चल रही तनातनी और राजनयिक विवाद के बीच राष्ट्रपति मुइज्जू ने अपने संदेश में कहा है कि नई दिल्ली और माले के बीच की दोस्ती […]

Continue Reading

अमेरिका में पहली बार दी गयी हत्या के दोषी को नाइट्रोजन गैस से सज़ा-ए-मौत

अमेरिकी राज्य अलबामा में हत्या के दोषी केनेथ यूजीन स्मिथ को नाइट्रोजन गैस देकर मारा गया है. पहली बार अमेरिका में सज़ा-ए-मौत के लिए ये तरीका अपनाया गया है. साथ ही वो दुनिया में पहले ऐसी क़ानूनी दोषी बन गए हैं जिन्हें गैस देकर मारा गया है. 58 साल के स्मिथ ने इस सज़ा के […]

Continue Reading

पाकिस्‍तान का आरोप, भारत ने हमारे नागरिकों को हमारी ही जमीन पर मारा

पाकिस्तान ने भारत पर अपने नागरिकों की हत्या करने का बेबुनियाद आरोप लगाया है। पाकिस्तान ने गुरुवार को दावा किया कि उसके पास पाकिस्तानी धरती पर उसके दो नागरिकों की हत्या में भारतीय एजेंटों के संबंध के कथित तौर पर “विश्वसनीय सबूत” हैं। पाकिस्तानी विदेश सचिव साइरस काजी ने इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन के […]

Continue Reading

चुनिंदा गैर-मुस्लिम प्रवासियों के लिए सऊदी अरब खोलेगा शराब की दुकान

  सऊदी अरब ने कहा है कि वह रियाद में गैर-मुस्लिम प्रवासियों के चुनिंदा समूह को शराब बेचने के लिए एक दुकान खोलेगा. 70 साल में यह पहली बार होगा, जब सऊदी अरब में शराब बिकेगी. रियाद में इस शराब की दुकान के ग्राहक सीमित डिप्लोमैटिक स्टाफ़ होंगे. ये डिप्लोमैटिक स्टाफ़ सालों से सीलबंद आधिकारिक […]

Continue Reading