
आगरा: एक अनजान युवक द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर एक महिला के पति और उसके रिश्तेदारों को जोड़ने के बाद महिला की प्राइवेट फोटो शेयर कर देने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर ताजगंज पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
ताजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी दो वर्ष पहले शहर निवासी युवक से ही हुई थी। परिजन ने थाने में की शिकायत में बताया कि तीन जून को एक अनजान नंबर से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में विवाहिता व उसके रिश्तेदारों को जोड़ा गया। इसके बाद इस ग्रुप में विवाहिता की करीब एक दर्जन प्राइवेट तस्वीरें शेयर कर दी गईं। रिश्तेदारों ने इन तस्वीरों को देखा तो उन्होंने ग्रुप को छोड़ दिया। जब उस नबंर पर फोन करके संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह बंद था। काफी खोजबीन के बाद भी उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।
इसके बाद परिजन ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी दीक्षा सिंह ने अभियोग दर्ज करके ताजगंज पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026