उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक महिला का आरोप है कि भाजपा को वोट देने पर उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया। साथ ही तलाक देने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भाजपा को वोट देने से नाराज एजाजनगर गौंटिया निवासी उजमा अंसारी को घर से निकाल दिया। पति ने तलाक की धमकी दी है। उजमा की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
पति के साथ वह किराये के मकान में रह रही थी
उजमा पुलिस को बताया जनवरी 2021 को एजाजनगर गौंटिया के तस्लीम अंसारी से उनका निकाह हुआ था। पति के साथ वह किराये के मकान में रह रही थी। 12 फरवरी उनके पति के मामू तैयब ने उनके घर आकर सपा को वोट को देने को कहा।
पति को बुलाकर उन्हें तलाक की धमकी दिलाई
14 फरवरी को जब वह मतदान करके घर पहुंची तो तैयब और देवर आरिफ उनके घर पहुंचे। उनसे पूछा कि वोट किसे दिया। उन्होंने जवाब दिया कि तीन तलाक कानून बनाने और गरीबों को राशन देने कारण उन्होंने भाजपा को वोट दिया है। इस पर नाराज होकर दोनों ने पति को बुलाकर उन्हें तलाक की धमकी दिलाई।
फिर 11 मार्च को उन्हें घर से निकाल दिया। धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो तलाक देने के साथ ही उनके भाई की हत्या कर दी जाएगी। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-एजेंसियां
- आगरा नगर निगम में ‘फर्जी कर्मचारी नेताओं’ पर कार्रवाई की मांग, यूनियन ने सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र, शोषण के लगाए आरोप - November 23, 2026
- कुछ लोगों ने न वेद पढ़े हैं, न दर्शन…अरे तुम खुद ही को बचा लो, पाखंडी कहीं के, धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर बाबा रामदेव का तीखा प्रहार - November 23, 2026
- आगरा में नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट: तमंचे की बट से सिर फोड़ा, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल - November 23, 2026