सुल्तानपुर के कुरेभार थानाक्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। एक घायल का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। यूपीडा की टीम और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बल्लभगढ़ हरियाणा से एक परिवार के लोग बिहार के आरा के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर जा रहे थे।कार जिले के कूरेभार थाना अंतर्गत सेउर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किमी 123 पर डिवाइडर टकरा गई।
कार में सवार दंपत्ति समेत तीन की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा
पुलिस ने सभी मृतकों की पहचान कराते हुए सूचना परिवार वालों को दी है, जबकि घायल को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर भेजवाया है। हादसा तेज रफ्तार के चलते हुआ है। एसओ कूरेभार अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि कार पर सवार राम चंद्र गुप्ता (55) पुत्र शिवदास गुप्ता, उनकी पत्नी माया देवी (52) और चिंता देवी (51) पत्नी श्याम बिहारी की मौत हुई है। सभी बिहार के आरा थाना अंतर्गत बिहिया के निवासी हैं। वहीं विकास (30) घायल है।
-एजेंसी
- भट्टी बनती दिल्ली: 55% इलाका ‘रेड ज़ोन’ में, रातें भी हुईं गर्म; CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई राजधानी की धड़कन - March 11, 2026
- भक्तों के लिए खुशखबरी: नवरात्र में आगरा से कैला देवी के लिए दौड़ेंगी 140 बसें, किराया 270 रुपये तय, यूपी-राजस्थान रोडवेज की संयुक्त तैयारी - March 11, 2026
- आगरा में गैस की ‘कृत्रिम किल्लत’: प्रशासन कह रहा ‘सब ठीक है’, पर ब्लैक में 1500 के पार पहुँचा घरेलू सिलेंडर - March 11, 2026