मुंबई। साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। उनकी पैन इंडिया फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ (Captain Miller) का टीजर आउट हो गया है। धनुष ने फिल्म का अनाउंसमेंट दमदार टीजर वीडियो शेयर करके किया है। टीजर वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर फैंस पागल हो गए हैं। टीजर वीडियो की बात करें तो फिल्म में धनुष धांसू बाइकर लुक में नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने इसे दमदार कैप्शन भी दिया है।
डायरेक्टर अरुण मथेस्वरन की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म होने वाली है। इसकी कहानी 1930-40 की मद्रास प्रेजिडेंसी पर आधारित है। ये ‘इन्टेंस और डार्क’ फिल्म है जो लोगों को काफी पसंद आएगी। फिलम में धनुष के कैरेक्टर के 15 साल की लंबी जिंदगी के उतार-चढ़ाव दिखाए जाने हैं। वहीं उनको कई तरह के लुक्स में भी दर्शाया जाएगा। फिल्म में दर्शकों को भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा।
इन दिनों हिंदी सिनेमा फैंस पर साउथ फिल्मों का ही जादू चल रहा है। यश की ‘KGF’, जूनियर एनटीआर की ‘RRR’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ को फैंस का भरपूर प्यार मिला है। दूसरी तरफ धनुष काफी लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्मों ‘करनन’ और ‘असुरन’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। धनुष यूं भी अलग-अलग और नये कॉन्सेप्ट पर फिल्म करना पसंद करते हैं। सामाजिक मुद्दों से लेकर फुल टू मसाला फिल्मों तक में वो हाथ आजमाते हैं। इस फिल्म में हमें धनुष का एक अनोखा अवतार देखने को मिलेगा।
अरुण ने कहा कि यह एक पैन इंडिया फिल्म है जो टोटल मसाला एंटरटेनर होगी। इसका शूट देशभर में रियल लोकेशन पर किया जाएगा। फिल्म शूट तमिल में होगी, लेकिन इसकी थीम यूनिवर्सल है इसलिए डबिंग के साथ इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा, ‘कैप्टन मिलर’ की अपील बहुत ग्लोबल होगी। इसके विदेशों में भी रिलीज करने के चांसेज हैं। फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है हालांकि फिल्म के 2023 में रिलीज होने की खबरें हैं। अब देखना ये है कि धनुष की ये फिल्म कितना कमाल दिखा पाती है।
-एजेंसी
- फतेहपुर सीकरी में बेखौफ चोरों का दुस्साहस: शिक्षक की स्कूटी की डिग्गी से उड़ाए 47 हजार रुपये से भरा बैग - October 30, 2026
- आगरा के मलपुरा में बंद मकान से बदबू आने पर हड़कंप: 2-3 दिन पुराना मिला जूता कारीगर का शव - October 30, 2026
- आगरा कॉलेज के प्राचार्य का पुतला फूंकने पर बवाल: खंदारी कैंपस गेट पर NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस में छीना-झपटी - October 30, 2026