मालदा। वेस्ट पश्चिम बंगाल के मालदा में एक युवक अपनी शादी के लिए लड़की देखने गया था। जब लड़की के घर पहुंचा तो उसे वह पसंद नहीं आई। इस दौरान उसकी नजर उसकी माँ पर पड़ी, जो उसकी खातिरदारी कर रही थी। उसे देखते ही लड़के को वह पसंद आ गयी। इसके बाद लड़का उसे लेकर भाग गया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
यह घटना 25 मार्च की बताई जा रही है, जो मालदा के गजोल थाना क्षेत्र करकच पंचायत के इचाहार गांव में घटित हुई है। महिला के घर से भागने के बाद उसके पति ने उसकी कई जगह पर तलाश की। महिला का कहीं भी नहीं पता चलने के बाद उसने पुलिस थाने जाकर उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का कहना है कि महिला अपनी बेटी को देखने आए युवक के साथ फरार हो गयी है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- पॉक्सो केस में घिरे शंकराचार्य: मेडिकल रिपोर्ट ने की उत्पीड़न की पुष्टि, साक्ष्य मिटाने और घोटाले का भी आरोप - February 26, 2026
- यूपी के राज्यकर्मियों को आखिरी मौका: 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया तो कटेगी सैलरी, नहीं मिलेगा प्रमोशन - February 26, 2026
- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को राहत या गिरफ्तारी? पॉक्सो एक्ट मामले में कल इलाहाबाद हाई कोर्ट में बड़ी सुनवाई - February 26, 2026