आगरा। फतेहपुरसीकरी थाना क्षेत्र में आज हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जयपुर हाईवे पर इस युवक को किसी अज्ञात वाहन ने उस समय रौंद दिया जब वह सड़क किनारे खड़ा था। टक्कर मारने वाली गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी समेत भाग निकला।
मृतक थाना फतेहपुरसीकरी के सीकरी चार हिस्सा का सत्येंद्र था। वह मथुरा में अपनी रिश्तेदारी में शादी में गया हुआ था और आज वहां से लौट रहा था। भरतपुर होते हुए फतेहपुरसीकरी आते समय रसूलपुर गांव के पास रुका था। सड़क किनारे खड़ा था, इसी दौरान कोई अज्ञात वाहन उसे रौंदते हुए चला गया। सत्येंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार के सत्येंद्र के लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब उसकी मौत की खबर पहुंची तो सभी पर वज्रवात हो गया। घर में कोहराम मच गया। लोग दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखकर पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की खोज कर रही है।
- राधे-राधे के भजनों और डांडिया की धुन पर झूमा अग्रवन: श्री गिरिराज जी सेवक मंडल द्वारा भव्य अन्नकूट महोत्सव संपन्न - November 13, 2026
- 14वें ‘श्री श्याम तीज महोत्सव’ में श्याम भजनों की स्वर लहरियों से भक्तिमय हुआ एमडी जैन मैदान; बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब - November 13, 2026
- आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट की बड़ी इंजीनियरिंग उपलब्धि: दूसरे कॉरिडोर पर चुनौतीपूर्ण स्थानों पर यू-गर्डर की जगह लगेंगे आधुनिक स्टील स्पैन - November 13, 2026