आगरा। जिले में अभी तक कुछ मौकों पर महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह शिकायत कर चुकी हैं कि अधीनस्थ अधिकारी उनकी नहीं सुनते हैं। सोमवार को ऐसा ही वाक्या प्रदेश की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री और आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक बेबीरानी मौर्य के साथ हो गया, जब उनके द्वारा बुलाई गई बैठक में अधिकारी नहीं पहुंचे।
खबरों के मुताबिक, मंत्री ने एक घंटे तक इंतजार किया, लेकिन जब कोई अधिकारी नहीं आया हो वे नाराज होकर बैठक स्थल से चली गईं। उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात भी कही। अधिकारियों के इस रवैये को लेकर बैठक के लिए पहुंचे किसान भी भड़क उठे और उन्होंने विकास भवन पर जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
बता दें कि संजय प्लेस स्थित विकास भवन कार्यालय में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के नियुक्ति पत्र बांटे गये थे। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और एमएलसी विजय शिवहरे पहुंचे हुए थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। नियुक्ति पत्रों को मंत्री और विधायकों ने वितरण किया।
इसी कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों की बैठक भी बुला रखी थी। इसके लिए किसान नेता श्याम सिंह चाहर तथा कुछ किसान भी सीडीओ कार्यालय पहुंच गये थे। निर्धारित समय गुजर जाने के बाद भी अधिकारी बैठक के लिए नहीं पहुंचे। मंत्री बेबीरानी मौर्य ने पहले तो इंतजार किया, लेकिन एक घंटा गुजर जाने के बाद भी कोई अधिकारी नहीं आया तो उन्हें गुस्सा आ गया।
केबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने बैठक स्थल छोड़ दिया और अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बताएंगी कि जिले के अधिकारी किसानों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं।
- अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा की रणनीति - June 12, 2026
- आगरा: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों का बिगुल, दीक्षांत समारोह के बहिष्कार और आंदोलन का ऐलान - June 12, 2026
- Agra News: कोर्ट की सख्ती के आगे झुकी पुलिस, वारंटी महिला को ‘थर्ड डिग्री’ देने वाले 4 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज - June 12, 2026