Agra, Uttar Pradesh, India. कल ताजमहल मे प्रवेश रहेगा फ्री। बकरीद पर तीन घंटे तक फ्री में देख सकेंगे ताज। जानिए टाइमिंग।
इस रविवार को लोग ताजमहल का फ्री में दीदार कर सकते हैं। यानी उन्हें ताजमहल में एंट्री के लिए कोई टिकट नहीं लेना होगा। रविवार को बकरीद का त्योहार है। इसको लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने एक आदेश जारी किया है।
आदेश के मुताबिक ताजमहल परिसर में शाही मस्जिद में नमाज के लिए रविवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ताजमहल परिसर में नमाजियों के लिए फ्री एंट्री रहेगी। इस दौरान ताजमहल का दीदार करने आने वाले पर्यटकों को भी फ्री में एंट्री दी जाएगी यानी ताजमहल में सुबह 7 बजे से दस बजे तक कोई टिकट नहीं लगेगा।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल के अनुसार ईद के अवसर पर सुबह सात बजे से 10 बजे तक ताजमहल परिसर में नमाजियों के साथ सभी पर्यटकों की भी निशुल्क एंट्री रहेगी।
बता दें कि ताजमहल शुक्रवार को आम पर्यटकों के लिए बंद रहता है। सिर्फ शाही मस्जिद में नमाज अदा करने वाले ताजगंज के स्थानीय नमाजियों को ही सिर्फ दो घंटे के लिए ताजमहल में फ्री एंट्री दी जाती है। ईद पर ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज अदा होगी। रविवार को बकरीद है और तीन घंटे तक फ्री एंट्री रहेगी।
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026