लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने पहले अपने भतीजे आकाश आनंद नेशनल कोआर्डिनेटर पद से हटाया। इसके बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए बीएसपी से ही बाहर कर दिया। इसके साथ ही आकाश आनन्द के पिता व बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द कुमार को बीते दो मार्च को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया दिया।
इसके बाद बुधवार पांच मार्च को यह कहते हुए नेशनल कोआर्डिनेटर पद से हटा दिया कि आनन्द कुमार काफी लम्बे समय से निस्वार्थ सेवा व समर्पण के साथ कार्यरत बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद कार्यरत हैं, जिन्हें अभी हाल ही में नेशनल कोआर्डिनेटर भी बनाया गया था, उन्होंने पार्टी व मूवमेन्ट के हित के मद्देनज़र एक पद पर रहकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसका स्वागत है।
मायावती ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि ऐसे में आनन्द कुमार पहले की ही तरह बीएसपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए सीधे मेरे दिशा-निर्देशन में पूर्ववत अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाते रहेंगे। और अब उनकी जगह यूपी के ज़िला सहारनपुर निवासी रणधीर बेनीवाल को नेशनल कोआर्डिनेटर की नई ज़िम्मेदारी दी गयी है।
मायावती ने बताया किक इस प्रकार, अब रामजी गौतम, राज्यसभा सासंद व रणधीर बेनीवाल ये दोनों बीएसपी नेशनल कोआर्डिनेटर के रूप में सीधे तौर पर मेरे दिशा-निर्देशन में देश के विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारियों को संभालेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि ये लोग पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
-साभार सहित
- महावीर जयंती पर अनंत से अरिहंत: आत्मा की मोक्ष यात्रा का दिव्य मंचन, आगरा में आज गूंजेगा आध्यात्मिक प्रकाश - March 31, 2026
- न्यू आगरा के दरोगा पर पत्नी को जहर देने का आरोप, फॉर्च्यूनर और फ्लैट के लिए पार की हैवानियत, पुलिस कमिश्नर ने आरोपी को किया लाइन हाजिर - March 31, 2026
- Agra News: ताजनगरी फेस-2 में विधवा के मकान पर कब्जे की कोशिश, दबंगों ने दी सरकारी नौकरी में तैनात बेटों को ‘फर्जी मुकदमे’ की धमकी - March 31, 2026