लखनऊ। यूपी के अमेठी में कंपोजिट विद्यालय में तैनात एक शिक्षक, उनकी पत्नी व दो बेटियों को गुरुवार शाम सात बजे अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर गोली मार दी। चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुस्साहसिक घटना से पूरे जिले में सनसनी मच गई। हमलावर कौन थे और हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है? पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में बसपा प्रमुख मायावती का बयान सामने आया है।
मायावती ने शुक्रवार की सुबह एक्स पर लिखा कि ‘यूपी के अमेठी जिले में एक दलित परिवार के चार लोगों की एक साथ की गयी निर्मम हत्या की घटना अति-दुखद व चिन्ताजनक। सरकार दोषियों व वहां के पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए ताकि अपराधी बेखौफ न रहें।
-साभार सहित
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026