लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती (mayawati) भी चुनाव की तैयारियों में जुट गईं हैं। इसी क्रम में शनिवार को उन्होंने चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के राज्य व जिला स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने राज्यों के राजनीतिक स्थिति के बारे में चर्चा की। साथ ही कार्यकताओं को तन, मन और धन से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील की।
बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कहा कि हरियाणा में भाजपा गठबंधन सरकार में मतभेद व आपसी विवाद से वहां की जनता में राजनीतिक अस्थिरता व चुनावी वादाखिलाफी की ज्यादा चर्चा है। ऐसे में वहां पर विधानसभा चुनाव पहले या फिर लोकसभा चुनाव के साथ करा दिए जाएं। इसको देखते हुए बसपा को पूरी तरह से तैयार रहने की जरूरत है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें लोगों की समस्याएं दूर न कर पाने से हताशा की शिकार हैं। इसलिए अब वो जातिवादी, विभाजनकारी ओर सांप्रदायिक नीतियों को गति प्रदान कर रही हैं। यही कारण है कि समान नागरिक संहिता को देश के लोगों पर जबरदस्ती थोपने की तैयारी है।
मायावती (Mayawati) ने कहा कि अगर भाजपा सरकार यूसीसी जैसे गैर जरूरी काम पर सरकार की शक्ति व संसाधन खर्च करने बजाय महंगाई पर अंकुश लगाने के साथ ही गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर काम करे तो सही मायने में ये देश हित में होगा।
- यूजीसी एक्ट पर संग्राम: करणी सेना अध्यक्ष ने आगरा डीएम को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, डॉ. राज शेखावत ने एक्ट को बताया असंवैधानिक - February 17, 2026
- Agra News: डौकी के रामाशीष कोल्ड स्टोरेज में अग्नि तांडव, शॉर्ट सर्किट से लाखों का वारदाना खाक - February 17, 2026
- Agra News: चंबल पुल के पास ‘रोड होल्ड-अप’, शादी से लौट रहे दो युवकों को बदमाशों ने घेरा; मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटी - February 17, 2026