लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने भी प्रत्याशियों के नामों का एलान करना शुरू कर दिया है। इन सबके बीच अंबेडकरनगर जिले के निवासी श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ओर उनके भाई राम सुरेश वर्मा को बसपा ने निष्कासित कर दिया है।
अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए जिला कमेटी ने यह कार्रवाई की है। अकबरपुर निवासी राम शिरोमणि वर्मा ने पिछला लोकसभा चुनाव श्रावस्ती से बसपा के टिकट पर लड़ा था। वे जीत दर्ज कर सांसद बनने में सफल रहे थे। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से लेकर उनको लेकर लगातार अटकलें चल रहीं थीं। हालांकि सांसद द्वारा इसे मनगढ़ंत बताया जाता रहा।
इस बीच पार्टी नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाध्यक्ष सुनील गौतम ने शनिवार को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सांसद को पार्टी से बाहर कर दिया। इसके साथ ही उनके भाई सुरेश वर्मा को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है। वे बसपा के टिकट पर अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं। पत्र में कहा गया कि कई बार अनुशासनहीनता को लेकर चेतावनी दी गई लेकिन कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। इसके चलते ही दोनों का निष्कासन किया जा रहा है।
-एजेंसी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026
- दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा; यूपी के राज्य कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता - November 7, 2026