मुंबई (अनिल बेदाग) : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने भारत के प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म एग्रीगेटर ओटीटीप्ले के साथ मिलकर बीएसएनएल इंटरटेनमेंट नामक एक नवीन इंटरनेट टीवी सेवा पेश की है। यह सेवा पूरे भारत में बीएसएनएल मोबाइल उपयोगकर्ताओं को 450 से अधिक लाइव टीवी चैनलों, जिनमें प्रीमियम चैनल भी शामिल हैं, का मुफ्त एक्सेस प्रदान करती है। में पायलट लॉन्च के बाद, बीआईटीवी अब पूरे भारत में लॉन्च किया जा रहा है, जो बीएसएनएल के अपने उपयोगकर्ताओं को विश्वस्तरीय मनोरंजन प्रदान करने के विज़न का हिस्सा है।
बीएसएनएल इंटरटेनमेंट के साथ बीएसएनएल ग्राहक भक्तिफ्लिक्स, शॉर्टफंडली, कंचा लंका, स्टेज, ओएम टीवी, प्लेफ्लिक्स, फैनकोड, डिस्ट्रो, हबहॉपर और रन टीवी जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ-साथ 450+ लाइव टीवी चैनल, ब्लॉकबस्टर फिल्में और वेब सीरीज़ का आनंद ले सकते हैं।
लॉन्च इवेंट में बोलते हुए बीएसएनएल के सीएमडी रॉबर्ट जे रवि आईटीएस ने कहा, “बीआईटीवी के साथ, अपने भागीदारों के माध्यम से, बीएसएनएल हर ग्राहक को ‘कहीं भी, कभी भी’ मुफ्त में मनोरंजन का आनंद लेने की शक्ति प्रदान कर रहा है, चाहे वह किसी भी प्लान पर हों।
बीआईटीवी बीएसएनएल की डिजिटल समावेशन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है और बीएसएनएल इस क्रांतिकारी सेवा के माध्यम से बदलाव लाने वाले पहले टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं में से एक होगा।” इस विज़न को साझा करते हुए ओटीटीप्ले के सह-संस्थापक एवं सीईओ अविनाश मुदलियार ने कहा, “हम बीएसएनएल के साथ बीआईटीवी के लॉन्च के लिए अपनी साझेदारी की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं।
-up18News
- कर्पूर गौरम स्वरूप में सजे महागणपति: लाल वस्त्रों और स्वर्णाभूषणों से दमका भगवान का मुख-मंडल, सातवें दिवस हुए दिव्य दर्शन - September 20, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव की तैयारियां तेज: किलोमीटर लंबी होगी ऐतिहासिक श्रीराम बारात, 51 से अधिक झांकियां और मध्य प्रदेश-केरल की कला का दिखेगा अद्भुत संगम - September 20, 2026
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026