जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक श्री संघ ने कहा- अहिंसक जैन समाज आंदोलन के लिए बाध्य
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. कर्नाटक के चिकोड़ी जिले में 15 वर्ष से नंदपर्वत पर प्रवासरत गणधराचार्य श्री कुंथूनाथ जी के शिष्य आचार्य श्री काम कुमार नंदी जी की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। उनके शव के टुकड़े कर दिए गए। पुलिस ने हाथ व पैर बरामद किए हैं। इस घटना से आगरा के जैन समाज में आक्रोश है।
जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जैन और सुनील कुमार जैन ने बताया कि आचार्य श्री का 5 जुलाई को अपहरण हो गया था। आठ जुलाई को उनके शव के टुकड़े बरामद हुए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना स्तब्धकारी है। जैन आचार्य की भला किससे दुश्मनी हो सकती है। जैन आचार्य तो अहिंसा का संदेश देते हैं और सर्व के कल्याण की कामना करते हैं।
बृजेंद्र जैन, संदेश जैन, सुशील जैन, शरद जैन, महेंद्र जैन, दुष्यंत जैन, अतिन, अर्पित वेद, विपिन जैन, विमल जैन, विनय वागचर, मनीष जैन आदि ने कहा है कि अहिंसक समाज के संतों पर इस प्रकार की हिंसक घटनाएं आम बात हो गई है। राज्य सरकार मूकदर्शक बनकर देख रही हैं। अब समय आ गया है जैन समाज को जागरूक होकर मूकदर्शक बनी हुई सरकारों को अपने संतों की रक्षा के लिए जगाना होगा।
जैन बंधुओं ने कहा कि संतों की रक्षा के निमित्त जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्र के गृहमंत्री से जैन संतों की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की है। अगर हमारी मांग का सकारात्मक परिणाम नहीं निकला तो अहिंसक जैन समाज को आंदोलित होने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। घटना में गिरफ्तार दो हत्यारोपियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026