ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कीएव दौरे के बाद अब ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि युद्ध में बड़ी संख्या में सैनिकों को खोने वाला रूस अब सेवानिवृत्त हो चुके जवानों को सेना में वापस बुलाना चाहता है.
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि रूस उन सैन्य अधिकारियों को वापस बुलाना चाहता है जो साल 2012 या उसके बाद सेवानिवृत्त हुए थे.
मंत्रालय ने ये भी कहा है कि युद्धक्षेत्र में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाने के लिए रूस मोल्दोवा के अनजाने से इलाके त्रांसनिस्त्रिया से भी लोगों को भर्ती करने की कोशिश कर रहा है.
रूस ने अभी तक ये आधिकारिक तौर पर नहीं बताया कि यूक्रेन पर आक्रमण के बाद युद्ध में उसके कितने सैनिक मारे गए हैं. हालांकि, बीते सप्ताह रूस के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने ये माना था कि “रूस ने बड़ी संख्या में अपने सैनिक खोए हैं.”
पश्चिमी देशों के नेताओं का कहना है कि युद्ध में अब तक रूस के 7 से 15 हज़ार सैनिक मारे गए हैं.
-एजेंसियां
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026