विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता बॉक्सर अमित पंघाल की 25 मई से दो जून तक बैंकॉक में होने वाले आखिरी ओलिंपिक क्वालीफायर के भारतीय टीम में वापसी हुई है। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने पिछले क्वालीफायर में भाग लेने वाली भारतीय टीम में छह बदलाव किये है।
भारतीय मुक्केबाजों ने पिछले ओलिंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में निराशाजनक प्रदर्शन किया था, जिसमें सभी मुक्केबाज कोटा स्थान हासिल करने में असफल रहे थे। इसके बाद हाई परफार्मेंस निदेशक बर्नार्ड डन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विदेशी कोच दिमित्री दिमित्रुक, सी.ए. कुट्टप्पा और धर्मेंद्र यादव की देखरेख में किए गए नवीनतम मूल्यांकन में 2023 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता दीपक भोरिया (51 किग्रा) और मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) के साथ ही अनुभवी शिव थापा (63.5 किग्रा) और मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन लक्ष्य चाहर (80 किग्रा) टीम में जगह बनाने से चूक गए हैं।
पंघाल ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों और 2024 स्ट्रैंड्जा मेमोरियल में स्वर्ण पदक जीता था। वह हालांकि मूल्यांकन में बार-बार भोरिया से पीछे रहे, इसलिए एशियाई खेलों और पहले विश्व ओलंपिक क्वालीफायर में जगह नहीं बना पाये थे।
-एजेंसी
- आगरा में ससुरालियों की शर्मनाक करतूत: बहू के बेडरूम-किचन में लगाए CCTV कैमरे, दहेज के लिए बच्चों संग निकाला - February 20, 2026
- Agra News: एम्बुलेंस से शराब की तस्करी, हरियाणा से प्रयागराज जा रही 46 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर दबोचे - February 20, 2026
- Agra News: सर्राफा बाजार में 176 किलो चांदी की बड़ी धोखाधड़ी, लखनऊ के व्यापारी पर आरोप, मुकदमा दर्ज - February 20, 2026