नई दिल्ली। निर्देशक विनय वर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ का पहला पोस्टर आज मंगलवार, 12 मार्च को जारी किया है। फिल्म का पोस्टर जारी होते ही वायरल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म के पोस्टर पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस फिल्म में कई सितारें मुख्य भूमिका निभाएंगे, जिनमें उर्वशी रौतेला, सिद्धार्थ बोडके, पीयूष मिश्रा, रशमी देसाई, सोनाली सहगल, रवि किशन और विजय राज जैसे कलाकार शामिल हैं।
फिल्म के पोस्टर पर भगवा भारत
‘जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ के पोस्टर पर भारत का नक्शा दिखाया गया है, जो भगवा रंग का है। पोस्टर पर लिखा है, ‘क्या एक शैक्षणिक विश्वविद्यालय देश को तोड़ सकता है? पोस्टर में बहुत सारे लोगों के हाथ दिखाए गए हैं। कुछ लोगों ने हाथ में भगवा झंडा पकड़ा हुआ है, जिस पर जय श्री राम लिखा है। वहीं, भगवा भारत के नक्शे को भी एक हाथ से दबोचे हुए दिखाया गया है।
उर्वशी रौतेला ने साझा किया पोस्टर
वहीं फिल्म की मुख्य अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी इसका पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। कैप्शन में उर्वशी ने लिखा, ‘शिक्षा की बंद दीवारों के पीछे, देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है,जैसे ही बाएं और दाएं टकराएंगे, वर्चस्व की यह लड़ाई कौन जीतेगा? वहीं कुछ यूजर्स इस फिल्म को प्रोपोगेंडा बता रहे हैं तो कुछ यूजर्स फिल्म देखने के लिए उत्साह व्यक्त कर रहे हैं।
– एजेंसी
- आगरा में फ्री में शराब न देने पर सेल्समैन से अभद्रता, ठेके के काउंटर पर लात मारकर तोड़फोड़ का आरोप - October 31, 2026
- आगरा में सरदार पटेल की 151वीं जयंती की पूर्व संध्या पर महाआयोजन: कोठी मीना बाजार में 1100 दीप जलाकर लौह पुरुष को किया नमन - October 31, 2026
- आगरा पुलिस लाइन के सरकारी आवास में महिला कांस्टेबल का पंखे से लटका मिला शव, महकमे में हड़कंप - October 31, 2026