लखीमपुर खीरी। अवध क्षेत्र की कार्य समिति के सदस्य श्याम किशोर अवस्थी ने भाजपा से इस्तीफा देकर हाथी की सवारी कर ली है। बसपा धौरहरा से उन्हें प्रत्याशी घोषित कर सकती है। बता दें कि बसपा को इस सीट के लिए ब्राह्मण चेहरे की तलाश है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह को भेजे त्यागपत्र में श्याम किशोर अवस्थी ने बताया है कि वह स्वेच्छा से भारतीय जनता पार्टी के सभी दायित्वों और जिम्मेदारियों का त्याग कर रहे हैं। त्यागपत्र भेजे जाने की सूचना मिलने के बाद भाजपा खेमे में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया गया कि वह एक सांसद के करीबी थे, लेकिन अनबन होने के बाद उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया और बसपा की सदस्यता ले ली है। बसपा जिलाध्यक्ष हेमराज वर्मा ने कहा कि श्यामकिशोर का बसपा में स्वागत है। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि उन्हें इस्तीफे की जानकारी नहीं है। श्यामकिशोर के इस्तीफे से राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
धौरहरा सीट पर सज गई सियासी बिसात
इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए भाजपा छोड़ बसपा का दामन थामने वाले भाजपा के अवध क्षेत्र कार्यसमिति के सदस्य श्याम किशोर को धौरहरा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। तो वहीं भाजपा ने इस बार प्रत्याशियों को तीसरी बार रिपीट करते हुए धौरहरा से रेखा वर्मा और खीरी से अजय मिश्र टेनी को टिकट दिया है।
वहीं सपा-कांग्रेस ने धौरहरा से आनंद भदौरिया तो खीरी सीट से उत्कर्ष वर्मा पर दांव लगाया है। बसपा ने इस बार अकेले ही चुनाव लड़ने का एलान किया है।
-एजेंसी
- गुरुग्राम में बड़ा हादसा, सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार ढही, मलबे में दबकर 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत - March 10, 2026
- गुरुग्राम में बड़ा हादसा, सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार ढही, मलबे में दबकर 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत - March 10, 2026
- यमुना एक्सप्रेस-वे पर ‘आलू संग्राम’: सपा नेताओं ने सड़क पर आलू बिखेर कर रोका टोल, पुलिस से तीखी झड़प के बाद 11 पर FIR - March 10, 2026