Lucknow ( Capital of Uttar Pradesh, India)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। 16 उपाध्यक्ष, सात महामंत्री और 16 मंत्री शामिल हैं। खास बात यह है कि बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की छुट्टी कर दी गई है। आगरा से अंजुला माहौर को फिर से मौका दिया गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष रहे विजय शिवहरे को प्रदेश मंत्री बनाकर संतुष्ट किया गया है। बृज क्षेत्र के 12 जिलों में आगरा, अलीगढ़, हाथरस, बरेली के कार्यकर्ताओं को प्रदेश टीम में मौका दिया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष
1 श्री लक्ष्मण आचार्य वाराणसी
2 श्री पंकज सिंह नोएड़ा
3 श्री विजय बहादुर पाठक लखनऊ
4 श्रीमती कान्ता कर्दम मेरठ
5 श्री सलिल विश्नोई कानपुर
6 श्री दयाशंकर सिंह बलिया
7 श्री सुरेन्द्र नागर नोएड़ा
8 श्री सतपाल सैनी मुरादाबाद
9 श्री पद्मसेन चैधरी बहराइच
10 श्रीमती नीलम सोनकर आजमगढ़
11 श्रीमती कमलावती सिंह कानपुर
12 श्री प्रकाश पाल कानपुर
13 श्री संतोष सिंह लखनऊ
14 श्री देवेन्द्र चैधरी मेरठ
15 श्री ब्रजबहादुर उपाध्याय हाथरस
16 श्रीमती सुनीता दयाल गाजियाबाद
प्रदेश महामंत्री
1 श्री जे.पी.एस. राठौर शाहजहांपुर
2 श्री गोविन्द नारायण शुक्ल अमेठी
3 श्री अश्वनी त्यागी मेरठ
4 श्री अमरपाल मौर्य प्रतापगढ़
5 श्री सुब्रत पाठक कन्नौज
6 श्री अनपू गुप्ता लखीमपुर
7 श्रीमती प्रियंका रावत बाराबकी

प्रदेश मंत्री
1 श्री त्रयम्बक त्रिपाठी सतं कबीर नगर
2 श्री सुभाष यदुवंशी बस्ती
3 श्री संजय राय गाजीपुर
4 श्री चन्द्रमोहन सिंह बुलन्दशहर
5 श्री देवेश कोरी कानपुर
6 श्री शंकर गिरि वाराणसी
7 श्रीमती अंजुला माहौर आगरा
8 श्री अशोक जाटव चित्रकूट
9 श्री प्रांशुदत्त द्विवेदी फर्रुखाबाद
10 श्रीमती मीना चैबे वाराणसी
11 श्री रामचन्द्र कनौजिया लखनऊ
12 श्री विजय शिवहरे आगरा
13 श्री शंकर लोधी लखनऊ
14 डॉ. शकुन्तला चौहान (लोनिया) गोरखपुर
15 श्रीमती अनामिका चौधरी (निषाद) प्रयागराज
16 सुश्री पूनम बजाज अलीगढ़
प्रदेश कोषाध्यक्ष
1 श्री मनीष कपूर वाराणसी
2 श्री संजीव अग्रवाल बरेली

विजय शिवहरे और अंजुला सिंह ने कही ये बात
आगरा से निर्वतमान महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे को मंत्री और पूर्व महापौर अंजुला सिंह माहौर को पुनः प्रदेश में मंत्री बनाए जाने पर भजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देकर मिष्ठान्न वितरण किया। इस अवसर पर विजय शिवहरे ने नवीन दायित्व के लिए नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कहा कि संगठनात्मक कार्यों को और गति देने को शतप्रतिशत सकारात्मक प्रयास किया जाएगा। वहीं अंजुला माहौर ने भी पुनः भरोसा जताने के लिए सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया।
जताई खुशी
दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर राज्यमंत्री उदय भान सिंह, डॉक्टर जी एस धर्मेश, बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरीस, संगठन महामंत्री भवानी सिंह, आगरा के सांसद एस पी सिंह बघेल, राजकुमार चाहर , महापौर नवीन जैन, विधान मंडल के मुख्य सचेतक योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राम प्रताप सिंह चौहान, जितेंद्र वर्मा, हेमलता दिवाकर, रानी पक्षालिका सिंह, महेश गोयल, केके भारद्वाज, नवल तिवारी, संजीव चौबे, राजकुमार गुप्ता, नितेश शिवहरे, प्रवेश दीक्षित, अमित शिवहरे, जितेंद्र सविता, हेमंत दीक्षित, डॉक्टर सुनील बघेल और दिनेश अगरिया आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026
- Northwell Greenwich Village Hospital Northwell Wellness - March 17, 2026