rajkumar chahar

भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा के लिए जल जीवन मिशन में 6779.57 करोड़ रुपये मंजूर कराए

POLITICS REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India, India. फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा जलशक्ति मंत्रालय की कमेटी के सदस्य राजकुमार चाहर ने जिले के इतिहास में सबसे बड़ा काम किया है। जल जीवन मिशन “हर घर जल” के प्रथम चरण में संपूर्ण आगरा जनपद क्षेत्र का चयन किया गया है। इसके लिए 6779.57 करोड़ रुपये मंजूर कराए कराए हैं। जल जीवन मिशन केन्द्र और प्रदेश सरकार क महत्वकांक्षी योजना है। इसके तहत हर घर में नल से जल दिया जाएगा, जो शुद्ध होगा। मतलब सबमर्सिबल और हैंडपम्प आदि की अब कई जरूरत नहीं रहेगी। सांसद चाहर ने सम्पूर्ण क्षेत्रवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर परदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शिखावत का आभार व्यक्त किया है।

सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत पिछले वर्ष जनपद – आगरा में प्रथम चरण में 576 ग्राम पंचायत के 725 राजस्व ग्रामों में “हर घर नल से जल” पहुँचाने के लिए मै. नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी को चयनित कर कार्य आवंटित किया गया था। अनुमानित लागत 1030  करोड़ रुपेय थी। सांसद चाहर ने बताया कि योजना के अंतर्गत लगभग 300 स्थलों का सर्वेक्षण किया गया। पेयजल की मात्रा कम एवं मानक अनुरूप न होने के कारण सतही जलस्रोत से समस्त जनपद की योजना बनाये जाने का निर्णय हुआ है। इसके लिए पिछले वर्ष सांसद चाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गंगाजल घर – घर पेयजल हेतु देने का अनुरोध किया था। उसके बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी ने आगरा जनपद को गंगाजल देने का निर्णय किया। जल जीवन मिशन में नई योजना बनाई।

देशभर के सांसदों को बड़ा संदेश दे रही सांसद राजकुमार चाहर की यह तस्वीर

सांसद चाहर ने बताया वर्तमान में सतही जल (गंगाजल) नरौरा बैराज, जनपद बुलंदशहर से 2300 एमएस व्यास की 126 किलोमीटर राइजिंग मेन लगभग के माध्यम से पम्पिंग द्वारा आगरा को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी से ग्रमीण क्षेत्र के लिए गंगाजल लाया जाएगा। इसके लिए नारखी (टूंडला, फिरोजाबाद) में वाटर वर्क्स बनेगा। इससे जनपद आगरा के समस्त विकास खण्डों को जल उपलब्ध करते हुए हर घर नल से जल पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 तक हर घर को गंगाजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस कार्य हेतु दो डीपआर बनाई गई हैं। कंबाइंड राइजिंग मेन,  हेड वर्क्स फॉर इनटेक के लिए 2661.25 करोड़ रुपये  और  मल्टी विलेज रुरल पाइप्ड वाटर सप्लाई योजना पर 4118.32 करोड़ रुपये व्यय होंगे।

बता दें कि आगरा के अलावा मथुरा, हाथरस, उन्नाव और बलिया का संपूर्ण जनपद क्षेत्र जल जीवन मिशन के अंतर्गत शामिल किया गया है। फिरोजाबाद जिले में टूंडला, खैरगढ़ और कोटला (नारखी) विकास खंड, प्रयागराज जिले में कोरांव, मेजा, शंकरगढ़, मण्डा, जसरा विकास खंड और चंदौली जिले में नौगढ़ विकास खंड को शामिल किया गया है।

Dr. Bhanu Pratap Singh