Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा उत्तर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल सहज और सरल स्वभाव के हैं। हर व्यक्ति की पकड़ में हैं। उन्होंने बालकाल से लेकर अब तक संघर्ष किया है। इमरजेंसी में जेल में रहे। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के जीवन और जन सेवाओं पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म “पुरुषोत्तम सर्वोत्तम” का निर्माण किया जा रहा है।हमने उनकी निजी जिन्दगी पर बातचीत की। यहां प्रस्तुत हैं कुछ प्रश्न और उत्तर। पूरी बात सुनने के लिए वीडियो देखें।
सवालः पसंदीदा गाना कौन सा है?
जवाबः क्या बाथरूम में कभी गाना नहीं गुनगुनाया?
ऐसा कुछ नहीं है।
सवालः आपकी नजर में सबसे अच्छा अभिनेता और अभिनेत्री कौन सी है?
जवाबः कभी दिमाग लगा नहीं इनमें।
सवालः सबसे अच्छा नेता कौन सा है?
जवाबः जो सेवा करता है, वह अच्छा लगता है। हम राजकुमार सामा, सत्यप्रकाश विकल, भगवान शंकर रावत, रमेश कांत लवानिया की राजनीतिक पाठशाला में पढ़कर आगे बढ़े हैं। अटल जी और मोदी जी के मंच पर बैठने का अवसर मिला है। कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं को लम्बी श्रृंखला है। कुशाभाऊ ठाकरे, सुंदर सिंह भंडारी जैसे मनीषियों से सीखने का मौका मिला है। अमित शाह और मोदी जी की सभाओं का प्रभारी रहा हूं। देश जो ऊँचाइयों को छू रहा है, जिसमें इन नेताओं की बहुत बड़ी भूमिका है। मार्गदर्शन पं. दीनदयाल उपाध्याय का है।
सवालः वस्त्रों में कौन सा रंग पसंद है?
जवाबः सभी रंग अच्छे हैं।
सवालः आपको किससे डर लगता है और क्यों?
जवाबः मुझे बुराइयों से डर लगता है। ईश्वर से कामना करता हूँ कि मुझमें बुराई प्रवेश न करे।
सवालः कॉलेज लाइफ में कोई महिला मित्र बनी क्या?
जवाबः आप लोगों ने समाज के काम करने के अलावा कोई समय ही नहीं दिया।
सवालः आपने क्या लव मैरिज की थी?
जवाबः इन कार्य के लिए समय नहीं है।
सवालः शादी से पहले लड़की देखी थी क्या?
जवाबः आपको सब बता है।
सवालः शादी और सगाई के बीच में संवाद कैसे कायम हुआ?
जवाबः शादी में आपका बहुत सहयोग रहा है। संघ की विलक्षण प्रतिभाओं के साथ मुझे साइकिल पर बैठकर चलने का सौभाग्य मिला है।
सवालः ऐसा कोई वाकया जब आपकी पत्नी से तकरार हुई हो और आपने अलग अंदाज में मनाया हो?
जवाबः कोई तकरार नहीं हुई है। अगर हुई है तो आपको सब मालूम पड़ जाती।
सवालः जीवन का कोई ऐसा किस्सा जो सबके साथ शेयर करना चाहते हैं?
जवाबः समाज में काम करने का अवसर सबको मिलता है। गुरुजी ने कहा है कि कीचड़ को साफ करना है तो कीचड़ में जाना होगा। सपा, बसपा और कांग्रेस के कार्यकाल में राजनीति में गंदगी घुसी है। उसे समाप्त करने का दायित्व हमारे ऊपर है। हम गंदगी साफ करने का प्रयास करते हैं तो लोग कलंक लगाते हैं। हम निश्चिंत होकर समाज का काम करते रहेंगे।
सवालः आपकी सफलता का रहस्य क्या है?
जवाबः चरैवेति चरैवेति चरैवेति। आरोप-प्रत्यारोपों की कोई चिन्ता नहीं।
सवालः आपको आगरा पसंद है तो क्यों?
जवाबः आगरा सेवाभावी लोगों को शहर है। विविधता में एकता है यहां। बेलनगंज में राष्ट्रवाद और संस्कृति मिलीजुली है। रोशनलाल गुप्त करुणेश, पं. कालीचरण तिवारी, वासुदेव गुप्ता जैसे मनीषी रहे हैं। देश पर संकट आया तो बेलनगंज-रावतपाड़ा ने जो दिया है, वह मामूली बात नहीं है।
सवालः क्या आप अपने राजनीतिक जीवन से संतुष्ट हैं?
जवाबः हम तो कल भी संतुष्ट थे। हम तो संतोषी जीव हैं। जो दायित्व दिया गया है, उसका निर्वहन करना है।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026