अयोध्या की मिल्कीपुर सीट को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। चुनाव ऐलान के पहले ही सपा ने यहां पर अपने प्रत्याशी का एलान कर कर दिया था। वहीं, आज भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम का एलान किया है। भाजपा ने चंद्रभान पासवान को मिल्कीपुर उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है।
बता दें कि, मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए पांच फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आयेंगे। बीते दिनों चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद यहां पर चुनाव प्रचार तेज हो गया है। भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेता लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। अजीत प्रसाद लगातार अपनी विधानसभा में चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- भट्टी बनती दिल्ली: 55% इलाका ‘रेड ज़ोन’ में, रातें भी हुईं गर्म; CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई राजधानी की धड़कन - March 11, 2026
- भक्तों के लिए खुशखबरी: नवरात्र में आगरा से कैला देवी के लिए दौड़ेंगी 140 बसें, किराया 270 रुपये तय, यूपी-राजस्थान रोडवेज की संयुक्त तैयारी - March 11, 2026
- आगरा में गैस की ‘कृत्रिम किल्लत’: प्रशासन कह रहा ‘सब ठीक है’, पर ब्लैक में 1500 के पार पहुँचा घरेलू सिलेंडर - March 11, 2026