बुलंदशहर। बुलंदशहर में भाजपा नेता श्मशान घाट के पास रंगरलियां मनाते हुए पकड़े गए। उनकी करतूत की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये वीडियो बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन स्थित श्मशान घाट के पास का बताया जा रहा है। वायरल हो रहा वीडियो भाजपा नेता राहुल बाल्मीकि का बताया जा रहा है।
दरअसल, श्मसान घाट के पास एक कार काफी देर से खड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों ने ये देखा तो उन्हें शक हुआ, जिसके बाद वो कार के पास पहुंचे तो उन्होंने अंदर भाजपा नेताको अर्धनग्न अवस्था में देखा। इसके बाद लोगों ने कार का दरवाजा खोलने के लिए कहा, जिसके बाद लोगों ने देखा कि, राहुल बाल्मीकि महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में हैं।
इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल बाल्मीकि है और वह कार के अंदर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में अर्धनग्न पकड़ा गया। वहीं, वीडियो में वो माफी मांगते हुए दिख रहे हैं, जबकि उनके साथ मौजूद महिला दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाती नजर आ रही है।
बाद में मौका पाकर दोनों भाग निकले। मामला शुक्रवार शाम शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के कैलावन गांव स्थित श्मशान का है। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया। इसके बाद भाजपा ने राहुल बाल्मीकि को पार्टी से निकाल दिया है।
श्मशान के पास शुक्रवार शाम को कार खड़ी देखकर लोगों को संदेह हुआ। काफी देर तक कार खड़ी रही तो लोग उसके पास गए, तो देखा कि कार में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में बैठे थे। केलावन गांव के ग्राम प्रधान उमेश ने बताया कि संदिग्ध गाड़ी देखकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे थे। वहां कार में एक युवक और एक महिला को देखकर शोर मचाया। तब मौके पर पहुंचा। कार के अंदर भाजपा नेता आपत्तिजनक हालत में देखा गया था।
शादीशुदा है भाजपा नेता राहुल, मामला खुलने पर मुंबई भागा
भाजपा नेता राहुल (35) 6 भाइयों में सबसे बड़ा है। उसने इंटर तक पढ़ाई की है, नेतागिरी करता है। राहुल की शादी 2014 में हुई थी। परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। पिता ठेकेदार हैं। पड़ोसियों ने बताया- राहुल शुक्रवार रात मोहल्ले में दिखा था। इसके बाद वो नजर नहीं आया। रात को ही दिल्ली निकल गया, वहां से मुंबई भागने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, महिला का उसके पति से दो महीने से झगड़ा चल रहा है। वीडियो सामने आने के बाद महिला भी गायब हो गई है।
वीडियो सामने आया तो पार्टी ने निष्कासित किया
भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि वीडियो में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया नेता राहुल है। मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इधर, शिकारपुर पुलिस का कहना है कि वीडियो को लेकर किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
34 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि का 34 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें भाजपा नेता राहुल शर्ट और अंडरगारमेंट पहने नजर आ रहा। वो हाथ जोड़कर लोगों से मोबाइल बंद करने की मिन्नतें कर रहा है। साथ में मौजूद महिला दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाती नजर आ रही है। किसी तरह माफी मांग भाजपा नेता वहां से महिला के साथ भाग निकला।
- Agra News: खंदौली के किरण हत्याकांड का खुलासा, सिर पर ईंट से वार और गला रेतकर पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार - September 18, 2026
- आगरा के बरहन में नाबालिग से अश्लील बातचीत और धमकी देने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने खरकना रोड से दबोचा - September 18, 2026
- Agra News: खेलते-खेलते रास्ता भूलीं दो बच्चियां, मलपुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चंद मिनटों में घर लौटीं खुशियां - September 18, 2026