Maharajganj::पुलिस ने विधायक लिखी कार लेकर घूम रहे युवकों को पकड़ा तो मामला कुछ और ही निकला. पूछताछ में एक युवक ने पहले तो खुद को भाजपा का नेता बताया. लेकिन छानबीन में सामने आया कि कुछ दिन पहले वह सिंचाई विभाग की भूमि की फर्जी ढंग से खरीद फरोख्त जेल भेजा गया था.
भिटौली पुलिस ने फर्जीवाड़े के आरोप में यह कार्रवाई की थी. जेल से जमानत पर हाल ही में बाहर आया है. इसके बाद पुलिस ने कार को सीज करते हुए युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया. वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी कहा है कि युवक पार्टी का नेता नहीं है.
कार पर लगा है विधायक के नाम का स्टीकर
सीओ सदर अजय सिंह चौहान बुधवार को फरेंदा रोड से आ रहे थे. श्याम मंदिर के पास विधायक का स्टीकर लगी एक कार को देख उसे रोक लिया. कार के अंदर विधायक नहीं बैठे थे. जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि गाड़ी किसी भी विधायक के नाम से आरटीओ में पंजीकृत नहीं है. इसके बाद सीओ ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया. थोड़ी देर में कोतवाल आनंद गुप्ता मौके पर पहुंचे. आरोपित शिवभूषण चौबे उर्फ चंचल चौबे को हिरासत में ले लिया. साथ ही कार कोतवाली लाकर सीज कर दी.
दूसरे के नाम से पंजीकृत है कार
कोतवाल ने बताया कि फर्जी ढंग से विधायक का स्टीकर कार पर लगाया था. कार सवार शिवभूषण चौबे उर्फ चंचल चौबे और अखिलेश यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई है. कार किसी और के नाम से पंजीकृत है. सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि एक दिन पहले मंगलवार को पनियरा क्षेत्र के नरकटहा गांव में विधायक लिखी एक स्कार्पियो पकड़ी गई थी. वह भी विधायक की नहीं है. दूसरे के नाम से आरटीओ में पंजीकृत है.
- आगरा में ‘किस्सा कहानी -8’ का सफल आयोजन: कथाकार शक्ति प्रकाश ने अपनी कहानी ‘सो एंड सो’ से श्रोताओं को किया झकझोर - August 16, 2026
- श्री विजया महारानी इंटरनेशनल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस: प्रबंधक अनिल राणा और प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने किया ध्वजारोहण - August 16, 2026
- आगरा के कमला नगर में श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन: भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति और समर्पण के प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु - August 16, 2026