Agartala, Tripura, India. भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने त्रिपुरा में भी जय श्रीराम की गूंज कराई है। उन्होंने किसानों की एक संक्षिप्त सभा को संबोधित किया। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिल्पब कुमार देब से भेंट की। किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। बिल्पब कुमार देब ने ट्वीट करके कहा- श्री राजकुमार चाहर जी से मिलकर बड़ी खुशी हुई। बता दें कि राजकुमार चाहर फतेहपुर सीकरी (आगरा) से लोकसभा सांसद हैं।
त्रिपुरा का राजधानी अगरतला में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए श्री राजकुमार चाहर ने कहा- उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार बनी है। पंजाब में अच्छा प्रदर्शन किया है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है भारतीय जनता पार्टी। सर्वाधिक सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, चेयरमैन भाजपा के पास हैं। पूरे देश में एक ही नारा लग रहा है जय श्रीराम। इसके बाद तो सभा में उपस्थित लोग भी जय श्रीराम का उद्घोष करने लगे।
श्री राजकुमार चाहर ने कहा- देश के प्रधानमंत्री, हमारे गौरव, भारत माता के सपूत नरेन्द्र मोदी ने भारत को गौरव प्रदान किया है। उनके आगे किसी की कोई चलने वाली नहीं है। पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। हम सब मिलकर काम करें। गांव-गांव में जाएं और मोदी जी की नीतियों का प्रचार करें। मोदी जी के हाथ मजबूत करें।
- आगरा में इंसानियत शर्मसार: नाबालिग को पिज़्ज़ा खिलाने के बहाने होटल ले गया दरिंदा, किया दुष्कर्म; सिकंदरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - March 31, 2026
- आगरा में इंसानियत शर्मसार: नाबालिग को पिज़्ज़ा खिलाने के बहाने होटल ले गया दरिंदा, किया दुष्कर्म; सिकंदरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - March 31, 2026
- आगरा पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2 किलो चरस के साथ शातिर तस्कर दबोचा - March 31, 2026