Agra, Uttar Pradesh, India. अगर हम यह कहें कि 21 दिसम्बर, 2021 यानी आज का दिन आगरा पर भारी है तो गलत नहीं होगा। आज आगरा में भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा प्रवेश करेगा। जाहिर है कि जाम लगेगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी आ रही हैं। उन्हें तीन स्थानों पर जाना है। इनके लिए आम जनता के लिए रास्त रोक दिया जाता है। ऐसे में घंटों जाम लगने के असार हैं। इसलिए सलाह दी जाती है कि संभलकर निकलें। ऐसा न हो कि जाम में फँस जाएं।
राज्यपाल का कार्यक्रम
पहले बात करें राज्यपाल के कार्यक्रम की। सुबह 10 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। अपराह्न दो बजे कोठी मीना बाजार मैदान पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। फिर 3.35 बजे कलाकृति सभागार में ब्रज रत्न अवॉर्ड समारोह में भाग लेंगी। वे वीआईपी रोड, एमजी रोड, माल रोड, फतेहाबाद रोड से गुजरेंगी तो जाम लगेगी।
जनविश्वास यात्रा आज आगरा में प्रवेश करेगी
भाजपा के माहनगर अध्यक्ष भानु महाजन, राज्य मंत्री जीएस धर्मेश व विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि 19 दिसम्बर को मथुरा से प्रारम्भ हुई जन विश्वास यात्रा आज हाथरस होते हुए ताजनगरी में प्रवेश करेगी। जगह-जगह झांकियों, बैंड बाजों, ढोल नगाड़ों व यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत होगा। रोड शो के रूप में यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। 22 दिसम्बर को प्रातः यात्रा आगरा के ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण के लिए प्रस्थान करेगी। जनविश्वास यात्रा के स्वागत में सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे और नेतृत्व करेंगे। बूथ से लेकर, पार्षद, व्यापारिक, सामाजिक संगठन, सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों और जनता में भारी उत्साह है। सौ अधिक स्वागत प्वाइंट तैयार किए गए हैं। पुष्प वर्षा, झांकिया, ढोल नगाड़े बैंड बाजों से जगह–जगह स्वागत होगा। मुख्य अतिथि चौधरी लक्ष्मी नारायण केबिनेट मंत्री महेश गुप्ता रहेंगे। सभी संगठनों से सहयोग मिल रहा है। जनता में भी भारी उत्साह है।
जनविश्वास यात्रा का ये रहेगा रूट
19 दिसम्बर को जन विश्वास यात्रा का छः क्षेत्रों से (झांसी, अम्बेडकर नगर, बलिया, बिजनौर, मथुला, गाजीपुर) शुभारम्भ किया गया है। ब्रज क्षेत्र की यात्रा मथुरा से मुख्यमंत्री योगी ने शुभारम्भ किया। यात्रा 21 दिसम्बर को हाथरस से होती हुई दोपहर 2 बजे खंदौली पहुंचेगी। एत्माद्पुर विधानसभी में भव्य स्वागत होगा। रोड शो के रूप में रामबाग चौराहा, भगवान टाकीज, एमजी रोड होते हुए अवन्तिका बाई लोधी की मूर्ति, प्रतापपुरा चौराहा पहुंचेगी। होटल अतिथि पैलेस में रात्रि विश्राम होगा। 22 दिसम्बर को प्रातः ईदगाह बस अड्डा, खेरिया मोड़, नरीपुरा चौराहे से होते हुए आगरा ग्रामीण क्षेत्र में प्रवेश करेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. यादवेन्द्र शर्मा, मनोज गर्ग, ललित गौतम, मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी, राहुल सागर, महेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, रोहित कत्याल, सुधीर राठौर, कपिलमुनि मिश्रा, विकास भारद्वाज, नवीन गौतम,राजवीर लवानिया, विपुल मित्तल आदि उपस्थित थे।
चाचा-भतीजा हो या बुआ-भतीजा, कोई नहीं बीजेपी सा दूजा
राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश कहा कि चाचा भतीजे का गठबंधन हो या बुआ भतीजे का, अब जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गुंडागर्दी, अपहरण, कब्जे जैसे अपराध के ग्राफ को जनता दोबारा नहीं बढ़ने देना चाहती। मोदी-योगी सरकार ने अंतिम छोर पर खड़े लोगों के लिए काम किया है। जनता को केन्द्र व प्रदेश की उपलब्धियां बताने व उनका विश्वास पाने के लिए जन विश्वास यात्रा निकाली जा रही है।
न नारे को न नाम को, वोट हमारे काम को
विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि न नारे को न नाम को, वोट हमारे काम को। जन विश्वास यात्रा के जरिए जनता को सही का चुनाव करने के लिए प्रोत्साहित करना है। काम को वोट दिया जाए न कि भाई भतीजावाद को। हाल में इनकम टैक्स की रेड पड़ने के मामले में न्होंने कहा कि हर विषय को राजनीतिक चश्मे से न देखें। चोर को सजा मिलने पर वह चुनाव का बहाना लगाए, यह संवैधानिक संस्ता पर चोट है। गुंडागर्दी और गलत काम को चुनावी समय देखकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सपा बसपा भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, भाई-भतीजेवाद में डूबे हैं, परते खुलती हैं तो आरोप लगाते हैं। चुनावी माहौल की दुहाई देकर गलत काम के लिए सहानुभूति बटोर रहे हैं।
- पंजाबी पॉप सेंसेशन और रैपर दिल संधू ने स्टाइल में मनाया जन्मदिन, खुद को गिफ्ट की ₹3 करोड़ की लग्ज़री घड़ी - July 20, 2025
- कानपुर सुपरस्टार्स ने यूपी टी20 लीग सीजन 3 के लिए घोषित किया ओपन ट्रायल्स - July 20, 2025
- जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 23 जुलाई को आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव खोलेगी - July 20, 2025