लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान बर्बाद है। भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों किसान विरोधी है। इसी वजह से अभी तक गन्ना मूल्य तय नहीं किया गया है। किसानों को गन्ना का बकाया भुगतान नहीं मिला। गन्ना का लाभकारी मूल्य किसानों को मिलना चाहिए। भाजपा सरकार गन्ना का लाभकारी मूल्य क्यों नहीं घोषित कर रही है? भाजपा सरकार सिर्फ झूठे वादों पर टिकी है। महंगाई, कर्ज और लागत भी नहीं निकाल पाने से किसान के सामने सिर्फ आत्महत्या करने की ही मजबूरी रह जाती है।
इसके साथ ही कहा, दो साल हो गए गन्ने की कीमत नहीं बढ़ी। इस वर्ष सरकार ने गन्ने का दाम अभी तक घोषित नहीं किया है। किसान को अपनी फसल पिछली कीमत पर ही चीनी मिलों को देनी पड़ रही है। बहुत से किसान घटतौली के शिकार होने के साथ मिल प्रबंधकों द्वारा परेशान किए जाने पर अपना गन्ना कम कीमत पर बिचौलियों को सौंपना पड़ा है। गन्ना किसान को भाजपा सरकार ने पिछला बकाया भी अदा नहीं किया है। सरकार ने मिल मालिकों को संरक्षण दे रखा है।
अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार में किसानों को धान, आलू, गन्ना समेत अन्य किसी भी फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। किसानों के धान की खरीद नहीं हुई। किसान अपनी फसल लिए इधर-उधर भटकता रहा। आलू का बाजार भाव गिरने से आलू किसानों को नुकसान हो रहा है। भाजपा सरकार ने किसानों से झूठे वादे किये। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। भाजपा के धोखे और झूठ से किसान खुद को छला महसूस कर रहा है।
-एजेंसी
- Agra News: नगर निगम में बसपा पार्षदों का चौथे दिन धरना समाप्त, सदन की बैठक मई में - April 24, 2025
- पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश…क्या सीमा हैदर भी जायेगी वापस, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस - April 24, 2025
- पहलगाम हमले का कश्मीर टूरिज्म को लगा तगड़ा झटका, पर्यटक धड़ाधड़ कैंसिल करा रहे बुकिंग - April 24, 2025