Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कई मामलों में कड़े निर्देश दिए हैं। ऐसे निर्देश सुनकर भाजपा पदाधिकारियों की बोलती बंद हो गई। 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने के आरमानों पर पानी फिर गया।
पदाधिकारी टिकट नहीं मांगेगे
श्री बंसल मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र की परिचात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। यह बैठक होटल आशीष पैलेस फतेहाबाद रोड पर आयोजित की गई। श्री बंसल ने कहा कि संगठन का कोई भी पदाधिकारी किसी भी प्रकार की कोई टिकट नहीं मांगेगा। दायित्ववान कार्यकर्ता टिकट के लिए आवेदन भी नहीं करेगा। संगठन का पदाधिकारी चुनाव लड़ाने की भूमिका में रहेगा। इसके साथ ही मंडल के प्रभारियों को आगामी कार्य के लिए मार्गदर्शन भी किया गया।

एक कार्यकर्ता एक पद
उन्होंने कहा कि मतदाता बढ़ाने का कार्य प्राथमिकता पर किया जाए। निर्देश दिए कि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता केवल एक ही पद पर रहेगा। अगर किसी कार्यकर्ता के पास एक से अधिक पद हैं तो वह एक पद पर ही कार्य कर सकेगा। इसके पीछे हेतु यह है कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन का दायित्व दिया जा सके।
भवानी सिंह और कर्मवीर सिंह ने भी किया संबोधित
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवल तिवारी ने बताया कि बैठक को सह महामंत्री संगठन भवानी सिंह जी और कर्मवीर सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी ने की। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री नगेंद्र सिकरवार ने किया।

ये रहे उपस्थित
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, अंजुला सिंह माहौर, क्षेत्रीय पदाधिकारी हेमंत शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, राकेश मिश्रा, हेमंत राजपूत, आलोक गुप्ता, दुर्ग विजय सिंह, हर्षवर्धन आर्य, आरएस पाल, राजेश्वर पटेल, राजीव शर्मा, पुरेंद्र सोलंकी, राजीव गुप्ता, अनीता जैन, विनोद चौधरी, सीमांत राजौरा, अशोक पिप्पल, वीरेंद्र अग्रवाल, कुल भूषण गुप्ता, अखिलेश चौहान, अनिल भारद्वाज, सुबोध यादव, दीपिका लाल, नेहा राठौर, बबीता दिवाकर, रवि रस्तोगी, रजनीश पांडे, सत्यदेव दुबे, ब्रज क्षेत्र के समस्त जिला व महानगर अध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, भानु महाजन, मधु शर्मा, विनोद अग्रवाल, मानवेंद्र लोधी, राकेश शंखवार, ऋषि पाल सिंह, विवेक सारस्वत, गौरव आर्य, प्रदीप चौहान, संदीप जैन, केपी सिंह, केएम अरोड़ा, पवन शर्मा, वीर पाल सिंह, अशोक भारती, संजय प्रताप सिंह, हरि प्रकाश लोधी, अरुण गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026