दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने जेल से भेजे अरविंद केजरीवाल के संदेश को जनता के साथ साझा किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनीता केजरीवाल जिस जगह बैठीं नजर आ रही हैं, उनके ठीक पीछे भगत सिंह और डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर के बीच में केजरीवाल की तस्वीर लगी हुई है। आंबेडकर और भगत सिंह के बीच केजरीवाल की इस तस्वीर पर भाजपा ने एतराज जताया है।
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक्स पर लिखा- ‘बाबा साहेब आंबेडकर और शहीद ए आज़म भगत सिंह के साथ अरविंद केजरीवाल का फोटो लगाना बहुत ही गलत व अपमानजनक। एक आदमी जो शराब माफिया के केस में आरोपी हैं उसकी फोटो बाबा साहेब के समकक्ष लगाना शर्मनाक। AAP का ये अपराध अक्षम्य है।’
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने एक्स पर लिखा- ‘काश अरविंद केजरीवाल परिवार को शर्म आती! सुनीता केजरीवाल ने महानुभवों शहीदे आजम भगत सिंह और डॉ. आंबेडकर के चित्रों के बीच आर्थिक अपराधी अरविंद केजरीवाल का चित्र लगा कर और खुद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर दिल्ली वालों को किया शर्मसार।’
जेल से केजरीवाल ने ‘आप’ विधायकों को भेजा संदेश
सुनीता ने बताया कि सीएम केजरीवाल ने कहा- मैं जेल में हूं इस वजह से मेरे किसी दिल्लीवासी को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। सभी विधायक हर दिन अपनी विधानसभा में जाएं और इलाकों का दौरा करें। लोगों की समस्याओं का हल करें। मैं केवल सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की बात नहीं कर रहा, हमें लोगों की बाकी समस्याएं भी दूर करनी हैं। दिल्ली की दो करोड़ जनता मेरा परिवार है। उन्होंने कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।’
-एजेंसी
- यूपी के बलिया में स्वाइन फ्लू से चार दिन में एक ही परिवार की 3 महिलाओं की मौत, डीएम ने भेजी स्वास्थ्य टीम - September 3, 2026
- वाराणसी में गंगा का विकराल रूप, जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा, पहाड़ों पर भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने से बढ़ा बाढ़ का संकट - September 3, 2026
- न इतिहास माफ़ करेगा, न भविष्य… JPNIC की बदहाली पर भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव - September 3, 2026