बिहार में 28 जनवरी को शपथ लेने वाली नीतीश सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा छह दिन बाद शनिवार को कर दिया गया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले की ही तरह प्रशासन, गृह और निगरानी विभाग अपने पास रखे हैं. वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य के नए वित्त मंत्री होंगे.
उन्हें स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास और आवास विभाग, खेल विभाग, पंचायती राज विभाग, उद्योग विभाग, विधि विभाग जैसे अहम विभागों की ज़िम्मेदारी दी गई है.
दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व और भूमि सुधार, कला संस्कृति जैसे विभाग दिए गए हैं.
शिक्षा, संसदीय कार्य, परिवहन, भवन निर्माण, जल संसाधन, सूचना और जनसंपर्क जैसे विभागों की ज़िम्मेदारी विजय कुमार चौधरी को मिली है.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- गुरुग्राम में बड़ा हादसा, सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार ढही, मलबे में दबकर 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत - March 10, 2026
- गुरुग्राम में बड़ा हादसा, सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार ढही, मलबे में दबकर 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत - March 10, 2026
- यमुना एक्सप्रेस-वे पर ‘आलू संग्राम’: सपा नेताओं ने सड़क पर आलू बिखेर कर रोका टोल, पुलिस से तीखी झड़प के बाद 11 पर FIR - March 10, 2026