पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना और स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसको लेकर गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका खुलासा किया। उधर, गहलोत के करीबी रह चुके पूर्व OSD लोकेश शर्मा ने गहलोत को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने गहलोत को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी तो, उनके पुराने बयानों को लेकर भी जमकर घेरा। साथ ही गहलोत को युवा नए चेहरों को अपना आशीर्वाद देने की सलाह दी है।
गहलोत पर निशाना ‘अब तो कुर्सी ने आपको छोड़ दिया है’
लोकेश शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ओर जहां गहलोत के स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर की। वहीं दूसरी ओर उन्होंने गहलोत को निशाने पर लेते हुए तंज भी कसे। उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। पिछले कई दशक से कांग्रेस और प्रदेश का भार अपने कंधों पर उठाते हुए पूरी तरह से सिर्फ अपने राजनीतिक स्वास्थ्य का ध्यान रखा और उसे बखूबी बनाए भी रखा। प्रदेश ने देखा है कि चोटिल होने के बावजूद व्हील चेयर और अपने दोनों पैरों को सामने रखकर प्रदेश की लागतार सेवा की।
लोकेश शर्मा ने आगे गहलोत पर तंज कसते हुए लिखा कि ‘मैं कुर्सी छोड़ना चाहता हूं, लेकिन यह कुर्सी मुझे नहीं छोड़ रही है, कहते हुए जनहित और प्रदेशहित में अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे। अब आपकी मंशा के अनुरूप कुर्सी ने भी आपको छोड़ दिया है, तो अब इस उम्र में तमाम चिंताओं को छोड़कर आपको शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।
अब युवा और ऊर्जावान चेहरों को आशीर्वाद दीजिए
शर्मा ने आगे लिखा कि यहां प्रदेश में कांग्रेस के लिए कई नौजवान, होनहार, ऊर्जावान और काबिल चेहरे हैं। उन्हें अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान करिए, ताकि भावी चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें और कांग्रेस को मज़बूती से खड़ा कर सकें। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप शीघ्र स्वस्थ्य हों और दीर्घायु हों।
चुनाव परिणाम के बाद शर्मा ने गहलोत के खिलाफ खोला मोर्चा
बता दें कि लोकेश शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी OSD रह चुके है। लेकिन चुनाव परिणाम में कांग्रेस की करारी हार के बाद उन्होंने गहलोत को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर गहलोत पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने टिकट वितरण में भी गहलोत की मनमर्जी किए जाने का जिक्र किया। उन्होंने कांग्रेस की हार के लिए इशारों में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ही जिम्मेदार बताया। लोकेश शर्मा के इस बयान के बाद उस समय कांग्रेस में जमकर बवाल मचा।
-एजेंसी
- सिंगापुर के वैश्विक मंच पर गूंजा ‘आगरा’: महापौर हेमलता दिवाकर ने विश्व के सामने रखा शहर का विकास मॉडल - June 13, 2026
- सपा की नई चुनावी कवायद: आगरा में अखिलेश यादव का ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम, स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित होगी रणनीति - June 13, 2026
- Agra News: वर्दी की हनक पर भारी पड़ी जनता की शिकायत, विजय नगर और मिढ़ाकुर चौकी प्रभारियों पर गिरी गाज - June 13, 2026