बिहार सरकार ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए विधानसभा में 2.79 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान राज्य में 2.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। वित्त विभाग संभालने वाले सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य ने चालू वित्त वर्ष में 10.64 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की है।
बिहार बजट की मुख्य बातें
बिहार विधानसभा में बजट 2024 को पेश करते हुए राज्य के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आर्थिक विकास के साथ सामाजिक विकास में कई उलपब्धियां हासिल की गई। राज्य सरकार करीब 13 करोड़ आबादी के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए इस बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। आप अवगत हैं कि मातृ मृत्यु में सुधार हुआ है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि 2015-17 और 2018-20 के बीच मातृ मृत्यु दर बिहार में 47 अंकों की गिरावट आई है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर यह गिरावट 25 अंक रही है। संस्थागत प्रसव में बिहार में 56 फीसदी वृद्धि हुई है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर 49.9 फीसदी की वृद्धि हुई है।
प्राथमिक, उच्च और माध्यमिक स्कूलों के स्तर पर ड्रॉप आउट में भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2015-16 से 2022-23 के बीच प्राथमिक शिक्षा में 25 फीसदी, उच्च माध्यमिक स्तर पर 39.4 फीसदी, माध्यमिक स्तर पर 40 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।
-एजेंसी
- Doctor’s Day 2025: Leading Health Expert Advice for a Healthier, Happier You - July 1, 2025
- Hope for Parenthood: Insights from Leading IVF and Gynaecology Experts on this Doctor’s Day - July 1, 2025
- Doctors’ Day 2025: Top Cardiologists’ Insights on the Rise of Heart Issues in Young Adults - July 1, 2025