मुंबई (अनिल बेदाग) : प्रसिद्ध निर्देशक अली अब्बास जफर एक बार फिर यशराज फिल्म्स में वापसी कर रहे हैं, जहां वे अपने मेंटर आदित्य चोपड़ा के बैनर तले कई बड़े बजट की ओरिजिनल थिएट्रिकल प्रोजेक्ट्स का निर्देशन करेंगे।
एक ट्रेड सूत्र ने कहा, “अली अब्बास जफर एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जिन्होंने यशराज फिल्म्स में ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘सुल्तान’, ‘गुंडे’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी बड़ी हिट फिल्में दी हैं। इसलिए यह एक रोमांचक विकास है क्योंकि अली अब तकनीकी रूप से अपने अल्मा मेटर में लौट रहे हैं।”
सूत्र ने आगे कहा, “हमें यकीन है कि अली, आदित्य चोपड़ा के साथ क्रिएटिव कोलैबोरेशन करके यशराज फिल्म्स में और भी ऊंचाइयों को छुएंगे। दोनों ने अभी तक तय नहीं किया है कि अली अब यशराज फिल्म्स में कौन-कौन सी फिल्में निर्देशित करेंगे, लेकिन हम पुष्टि कर सकते हैं कि ये सभी ओरिजिनल थिएट्रिकल प्रोजेक्ट्स होंगे। अब इस बात की बड़ी उम्मीद है कि अली यशराज फिल्म्स के साथ कौन-कौन सी नई फिल्में बनाएंगे।
-up18News
- 139वां माथुर वैश्य जयंती महोत्सव: फ्रीगंज से निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़े हजारों समाजबंधु, सजी करीब 40 आकर्षक झांकियां - October 25, 2026
- आगरा के पार्वती घाट पर श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति का चुनरी मनोरथ: यमुना मैया की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प - October 25, 2026
- श्री वार्ष्णेय सभा के वार्षिकोत्सव-2026 का रंगारंग आयोजन: अक्रूर वाटिका में खेलकूद, सामान्य ज्ञान और महिला प्रतियोगिताओं की धूम - October 25, 2026