मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड स्टार सोनम कपूर अगले साल की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी के बाद अपने पहले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। यह एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट होगा। हालांकि, इस प्रोजेक्ट के बारे में अतिरिक्त जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी।
सोनम ने पुष्टि की, “मैं अपनी प्रेग्नेंसी के बाद फिर से कैमरे का सामना करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मुझे एक्टर होना पसंद है और अपने प्रोफेशन के जरिए इतने दिलचस्प किरदारों को जीना पसंद है। इंसान मुझे हमेशा से आकर्षित करते हैं और मुझे अलग-अलग भूमिकाएं निभाना बहुत पसंद है। मैं अपने अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं अगले साल की शुरुआत में सेट पर लौटूंगी। इस प्रोजेक्ट की डिटेल्स अभी तय की जा रही हैं, इसलिए मैं इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकती। यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है। फिलहाल मैं इतना ही कह सकती हूं।
-up18News
- आगरा में जन्मदिन पर केक नहीं, सेवा का संकल्प! दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुँचीं डॉ. अलका सेन - October 25, 2026
- वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को यूपी में सार्वजनिक अवकाश, सीएम योगी बिठूर पहुंचकर करेंगे पूजा-अर्चन, 411 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात - October 25, 2026
- आगरा के किरावली में व्यापारी के नाम पर फर्जी चालू खाता खोल 1.27 करोड़ का संदिग्ध ट्रांजैक्शन; आयकर नोटिस से हुआ खुलासा, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज - October 25, 2026