चन्दौली: खबर जनपद चंदौली से है जहां जनपद में दहशत का पर्याय बने बदमाशों पर चन्दौली पुलिस ने सख्त कार्रवाई अमल में लाई है। बता दें कि विभिन्न थानों के ग्यारह बदमाशों का आपराधिक इतिहास देखते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ निगरानी भी पुलिस ने शुरू कर दी है।
क्षेत्र में उनकी आपराधिक गतिविधियों व आपराध मे सक्रियता की भी जांच कराई जा रही है। ताकि, कोई भी हिस्ट्रीशीटर नई वारदात को अंजाम न दे पाए। अपराध में लिप्त अपराधियों को देखते हुए पुलिस ने अब नये सिरे से अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है थानें के अपराधियों का रिकार्ड खंगालकर उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने व गैंगस्टर आदि कार्रवाई की जा रही है।
इस बाबत एसपी चंदौली डा आदित्य लांगहे ने बताया कि जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के क्रम में थाना सैयदराजा में राहुल यादव, थाना धीना अभिषेक मौर्य, थाना मुगलसराय द्वारा मोती सोनकर एवं छोटे लाल सोनकर, थाना चकिया द्वारा बुल्लू बिंद, थाना शहाबगंज द्वारा मंजय राम, सूरज चौहान एवं साहब सिंह के साथ ही थाना बलुआ द्वारा चंद्रशेखर गुप्ता एवं थाना चकरघट्टा द्वारा सदानंद व रामजी यादव के खिलाफ हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई संस्तुति में लाई गई है।
बताया कि इन अपराधियों द्वारा अपने कृत्यों से समाज में भय एवं आतंक का माहौल बनाकर आम जनता को आतंकित/भयभीत करने के साथ चोरी, लूट, डकैती, गौ-तस्करी, खनन इत्यादि कृत्यों से अपने भौतिक, आर्थिक एवं दुनियाबी लाभ के लिए धन अर्जित किया जाता है। इनके आपराधिक इतिहास को देखते हुए हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की गई है इन बदमाशों की क्षेत्र में सक्रियता पर भी पुलिस की बराबर नजर है। उनकी अन्य़ गतिविधियों आदि के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
रिपोर्टर- ओ पी श्रीवास्तव
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026