सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां के देवबंद में शनिवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। यह धमाका इतना खतरनाक था कि कई लोगो को चिथड़े उड़ गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देवबंद मुजफ्फरगर मार्ग पर ग्राम जड़ौदा जट के जंगल में पुरानी फैक्ट्री है। शनिवार की सुबह करीब छह बजे फैक्ट्री में धमाका हो गया। धमाके से ग्रामीणों में दहशत मच गई। धमाके की आवाज सुन ग्रामीण अपने अपने घरों से निकल कर फैक्ट्री की तरह भागे। वहां का नजरा देख लोगो की रुंह कांप गई।
कई लोगो के चिथड़े उड़ गए और जगह जगह उनके शरीर के अवशेष थे। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने साजिश के तहत धमाके किए जाने का आरोप लगाते हुए राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पटाखा फैक्ट्री में धमाके की सूचना मिलते ही देवबंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिनको ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीण अफसरों को मौके पर बुलाने पर अड़ गए।
सूचना मिलते ही डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका घेराव कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने डीएम एसएसपी को बताया कि फैक्ट्री में गैर पक्ष के लोग भी काम करते है। लेकिन सभी सुरक्षित है। उन्होंने तीन लोगो पर शक जताते हुए उनको पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि धमाका साजिश के तहत किया गया है। आरोपी जब तक पकड़े नहीं जाएंगे वह शांत नहीं बैठेंगे।
-साभार सहित
- देश की नई शिक्षा व्यवस्था पर राहुल गांधी का तीखा हमला: बोले— पैसा, ताकत और अंग्रेजी न होने पर युवाओं को बाहर कर देता है सिस्टम - October 18, 2026
- आगरा के सेंट जोंस चौराहे पर सजेगा विजयादशमी का मेला: भगवान श्रीराम करेंगे रावण का वध, आतिशबाजी और भरत मिलाप लीला बनेगी मुख्य आकर्षण - October 18, 2026
- यूपी के बलरामपुर में बेकाबू कार ने दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं को रौंदा; 3 की मौत व 4 घायल, सीएम योगी ने जताया गहरा शोक - October 18, 2026