Agra Uttar, Pradesh, lndia. राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को भाजपा उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से भाजपाइयों में हर्ष की लहर देखी जा रही है तो वहीं आगरा सर्किट हाउस पहुंचे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, महापौर नवीन जैन, एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने पर खुशी जाहिर की।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल का कहना था कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने वास्तव में एक सच्चे कार्यकर्ता के रूप में भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। उनकी कार्यकुशलता और सादगी सभी को प्रभावित करती है और वह हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता का ध्यान रखते हैं।
महापौर नवीन जैन ने बताया कि भूपेंद्र सिंह एक कर्मठ और निष्ठावान नेता हैं। उन्होंने संगठन में भी कई पदों पर अपनी अमूल्य सेवाएं दी हैं। बागपत में जिला प्रभारी रहने के दौरान मुझे भी उनके साथ कार्य व सेवा करने का अनुभव मिला। उनके साथ रहकर जाना कि वह पार्टी और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पित भाव से काम करते हैं। शीर्ष नेतृत्व ने भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सही निर्णय लिया है। उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।
- इतिहास से भविष्य तक: हरि चंदना आईएएस की विरासत संरक्षण यात्रा - February 17, 2026
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026