पटना। राजधानी पटना के होटल ताज में आज भोजपुरी संगीत जगत के लिए एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब एक नए भोजपुरी संगीत चैनल “सोल्फा म्यूजिक वर्ल्ड” का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के इस खास मौके पर भोजपुरी सुपरस्टार राकेश मिश्रा और लोकप्रिय अभिनेत्री अम्रपाली दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में चैनल के मालिक ने कहा, “हमें सोल्फा म्यूजिक वर्ल्ड की शुरुआत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हमारा उद्देश्य भोजपुरी संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और दर्शकों को उनके प्रिय कलाकारों से सीधे जोड़ना है।”
शुभारंभ समारोह में राकेश मिश्रा और पुनिता प्रिया के नए गाने “आग हई” को लॉन्च किया गया। इस गाने में राकेश मिश्रा और चाहत सिंह की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। गीत के बोल कुमार संदेश, संगीत विकास यादव, और निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है।
राकेश मिश्रा ने कहा, “मैं सोल्फा म्यूजिक वर्ल्ड के लॉन्च पर पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। यह चैनल भोजपुरी संगीत को नई पहचान देगा और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाएगा।”
वहीं, अभिनेत्री अम्रपाली दुबे ने कहा, “भोजपुरी संगीत हमारी संस्कृति की आत्मा है। सोल्फा म्यूजिक वर्ल्ड इस दिशा में एक अहम कदम है जो हमारी परंपरा और संगीत को और आगे बढ़ाएगा। पटना आकर और अपने लोगों के साथ जुड़कर मुझे हमेशा खुशी होती है।”
यह चैनल 24 घंटे प्रसारित होगा, जिसमें नए-पुराने गाने, संगीत वीडियो, और लाइव प्रस्तुतियाँ दिखाई जाएंगी। आयोजन में संजय भूषण पटियाला, चाहत सिंह, और प्रिया रघुवंशी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
सोल्फा म्यूजिक वर्ल्ड का उद्देश्य भोजपुरी संगीत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाना और कलाकारों व दर्शकों के बीच एक सशक्त सेतु का निर्माण करना है।
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026