नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने पहनावे को लेकर भाजपा के निशाने पर हैं। इस यात्रा के दौरान पहनी गई राहुल गांधी की टी शर्ट की फोटो ट्वीट करते हुए भाजपा ने तंज किया है। भाजपा के टि्वटर हैंडल से किए गए ट्वीट में राहुल की इस टीशर्ट की कीमत 41 हजार 257 रुपए बताई गई है।
बता दें कि कांग्रेस सांसद इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई है। भाजपा के टि्वटर हैंडल राहुल गांधी की तस्वीर के साथ उस टी शर्ट की भी फोटो ट्वीट की गई है, जो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पहनी है। इस ट्वीट के मुताबिक यह सफेद पोलो टी शर्ट बरबेरी कंपनी की है और इसकी कीमत 41 हजार 257 रुपए की बताई गई है।
ट्वीट के साथ तंजिया अंदाज में कैप्शन लिखा है, भारत देखो। इसके जरिए भारत राहुल गांधी द्वारा सादगी के साथ इस यात्रा का आयोजन की पोल खोलने की कोशिश की गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई है। यह यात्रा 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में जाकर खत्म होगी। कांग्रेस के मुताबिक यह यात्रा करीब 150 दिन तक चलेगी। इस दौरान कुल 3,500 किलोमीटर लंबा सफर तय किया जाएगा। बरबेरी ब्रिटेन की क्लोदिंग कंपनी है। हालांकि इसकी वेबसाइट के जरिए भारत में डायरेक्ट कपड़े खरीदने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
- बसपा में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास, मायावती ने इसे बताया ‘देर से उठाया गया सही कदम’ - September 10, 2026
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026
- आगरा में 12-13 सितंबर को दो दिवसीय ‘गीता सेमिनार’ का आयोजन, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन, युवाओं के लिए खास संदेश - September 9, 2026