मुंबई: अपने प्लान्स को दीजिए एक खास ट्विस्ट, क्योंकि एंड पिक्चर्स पर, शनिवार 8 मार्च को रात 8 बजे शाहरुख खान की ‘डंकी’ का चैनल प्रीमियर होने जा रहा है। राजकुमार हिरानी के बेमिसाल निर्देशन में बनी यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि जज़्बात, हंसी और समाज का आईना भी है, जो हर दिल को छू जाएगी। शाहरुख खान, बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे दमदार कलाकार इस कहानी को असली रंग देते हैं, जो सपनों, संघर्षों और अपनों के बीच बंधे रिश्तों की गहराई को बखूबी दिखाती है। हर किरदार अपनी खासियत से इस फिल्म को खास बनाता है, जो दर्शकों को एक यादगार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।
फिल्म ‘डंकी’ का प्रीमियर एंड पिक्चर्स के उस वादे को दोहराता है, जो भारत के जोश, महत्वाकांक्षा और युवा सोच से जुड़ीं दमदार कहानियां दर्शकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।
‘डंकी’ उस कुख्यात रास्ते की कहानी है, जिसे बेहतर ज़िंदगी की तलाश में लोग विदेश जाने के लिए अपनाते हैं। यह सिर्फ अवैध प्रवास की उलझनों को नहीं दिखाती, बल्कि उन रिश्तों को भी उजागर करती है, जो संघर्षों के बीच पनपते हैं, और उस अटूट उम्मीद को सलाम करती है, जो इंसान को आगे बढ़ने की ताकत देती है। यह संवेदनशील कहानी नए सिरे से ज़िंदगी शुरू करने की चाहत और सरहद पार करने की तकलीफों पर रोशनी डालती है, जिससे दर्शक गहराई से खुद को जुदा हुआ पाते हैं।
तो आप भी अपने सपनों को नई उड़ान देने के लिए तैयार हो जाइए! शनिवार, 8 मार्च, रात 8 बजे, एंड पिक्चर्स पर। देखिए ‘डंकी’, एक ऐसी कहानी, जो होंसले, जज़्बात और ज़िंदगी के असली संघर्षों को पर्दे पर उतारती है।
-up18News
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026