पिछले दिनों कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान कर रही महिलाओं के फोटो और वीडियो का सनसनीखेज मामला सामने आया था। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने इस मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, अब पुलिस ने 17 सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ एक्शन लिया है, जो महिलाओं के फोटो और वीडियो को ऑनलाइन सेल कर रहे थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने इन अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। महिलाओं की निजता का उल्लंघन करने और उनके अशोभनीय वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर बेचने के मामले में 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है। इससे पहले, 17 फरवरी को एक इंस्टाग्राम अकाउंट और 19 फरवरी को एक टेलीग्राम चैनल के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 17 सोशल मीडिया अकाउंट्स को चिह्नित कर तीन केस दर्ज किए हैं।
यूपी पुलिस ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘महाकुम्भ में महिला श्रद्धालुओं के स्नान करने की अमर्यादित वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने एवं ऐसे वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से बेचने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल ऐसे 17 सोशल मीडिया एकाउंट को चिन्हित कर @kumbhMelaPolUP द्वारा उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। महिलाओं की निजता एवं मर्यादा के विरुद्ध की जाने वाली पोस्ट को चिन्हित कर ऐसी पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।’
इससे पहले 19 फरवरी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट के जरिये आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने लिखा, ‘ये एक अति अशोभनीय एवं संवेदनशील मामला है कि महाकुंभ में नारी के मान-सम्मान की रक्षा करने में भाजपा सरकार विफल रही है। महाकुंभ में पुण्य कमाने आई स्त्री शक्ति की तस्वीरों के सरेआम बेचे जाने के समाचार पर श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। नारी की गरिमा की सुरक्षा करना सरकार का कर्तव्य है, क्या सरकार इस ऑनलाइन बिक्री से जीएसटी कमाकर इस गोरखधंधे की हिस्सेदारी नहीं बन रही है। उप्र एवं राष्ट्रीय महिला आयोग तुंरत संज्ञान लेकर सक्रिय हो और समस्त उत्तरदायी लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई हो। घोर निंदनीय!’
इन 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ दर्ज हुई FIR
फेसबुक अकाउंट्स: Girls Live Video, Desi Bhabi Ji और Rupola Rose
यूट्यूब अकाउंट्स: Dwivedi rasiya (@dwivedirasiya4271), Crush of Indians (@CrushofIndians), Mahakumbh-2025 (@pkumar334), BABA KA VLOGEE Comedy (@BABAKAVLOGEE440), Blogger Aabha Devi (@BloggerAabhaDevi077k), Roshan Desi Vlogs (@roshandesivlogs4438), Kapil Tv (@Kapiltv1), Mela Mahotsav (@Mela-Mahotsav), Pushpa village vlog (@pushpavillagvlog), Hindu Official 1.2M (@hinduk7066) और Play Tube (@PlayTube7325)
इंस्टाग्राम अकाउंट: desi.rasiya.video और @desi.rasiya.video
-साभार सहित
- आगरा में शादी के महज पांच दिन बाद 11 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, बिचौलिया सिंडिकेट की जांच में जुटी पुलिस - August 18, 2026
- Agra News: आईआईएमटी ग्रुप के निदेशक के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त, आपराधिक मुकदमे और तथ्य छिपाने पर हुई कार्यवाई - August 18, 2026
- आगरा के बरहन क्षेत्र में सनसनी: 36 घंटे के भीतर रेलवे ट्रैक पर मिले 3 लोगों के शव, पुलिस जांच में जुटी - August 18, 2026