नई दिल्ली। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने शादी कर ली। उन्होंने हैदराबाद के उदय वेंकट दत्ता साई के साथ उदयपुर में सात फेरे लिए। परिवार और दोस्तों के बीच पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी हुई। सोशल मीडिया पर शादी की कुछ झलकियां देखने को मिलीं। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई जोड़ी को आशीर्वाद दिया और शादी की एक तस्वीर भी शेयर की।
फोटो शेयर करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा कि कल शाम उदयपुर में हमारी बैडमिंटन चैंपियन ओलंपियन पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साईं के विवाह समारोह में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हुई और मैंने जोड़े को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
20 दिसंबर को शुरू हुआ था कार्यक्रम
सिंधु और दत्ता साई 24 दिसंबर को हैदराबाद में एक रिसेप्शन भी देंगे। शादी की रस्में 20 दिसंबर से संगीत समारोह के साथ शुरू हुईं, उसके बाद हल्दी, पेलिकुथुरु और मेहंदी की रस्में हुईं। सिंधु ने क्रीम रंग की साड़ी पहनी, जबकि दत्ता साई ने मैचिंग क्रीम रंग की शेरवानी पहनी। सिंधु के पिता ने बताया कि दोनों परिवार एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं, लेकिन शादी की तैयारी एक महीने में ही पूरी हो गई। सिंधु के व्यस्त प्रशिक्षण और प्रतियोगिता शेड्यूल को देखते हुए शादी की तारीख तय की गई।
दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट हैं सिंधु
पीवी सिंधु भारतीय स्पोर्ट्स इतिहास की सबसे बड़ी महिला एथलीट में गिनी जाती हैं। उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीता था। वह ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इसके बाद 2020 तोक्यो ओलिंपिक में सिंधु के खाते में ब्रॉन्ज मेडल आया। उन्होंने 2019 में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया था।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026