Mathura, Uttar Pradesh, India. प्रदेश सरकार में कद्दावर मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की गैस एजेंसी पर दिनदहाड़े चार बदमाशों ने हथियारों के दम पर 1.5 लाख रूपये की लूट की घटना को अंजाम दे दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये। एसपी सिटी मार्तण्ड सिंह ने बदमाशों के जल्द गिरफ्तार किये जाने की बात कही है।
सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान में श्रीकृष्ण गैस एजेंसी का डीलर पाइंट है। मंगलवार की दोपहर को करीब ढाई बजे चार बदमाश गैस एजेंसी पर पहुंचे। उस समय इंचार्ज ऋषिकेश के अलावा करीब आधा दर्जन लोग और मौजूद थे। लूट का शिकार इंचार्ज के मुताबिक पहले एक बदमाश पैदल आया। इसके बाद तीन बदमाश और आये। बदमाशों ने हथियार दिखाते हुए कैश सौंपने को कहा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बादमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। इस बीच उन्होंने अपने साथ लाये मिर्ची पाउडर को फेक दिया और कैश से भरा थैला को लूट कर भाग निकले। थैला में करीब डेढ लाख रुपये थे। इस बीच बामदाशों ने मारपीट भी जिसमें इंचार्ज को चोट आई हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर मार्तंड सिंह का कहना है कि यहां गैस ऐजेंसी का सब डीलर पाइंट है। एक बदमाश पहले मोटरसाइकिल से आकर खड़ा रहा। तीन पैदल आये। करीब डेढ़ लाख रुपये लूट ले गये हैं। जल्द से जल्द इस घटना का अनावरण करेंगे और गिरफ्तारी सुनिश्ति करेंगे।
- क्यों हुआ भगवान झूलेलाल का अवतार? पढ़िए सिंधी समाज की आस्था और इतिहास की प्रेरक कथा - March 13, 2026
- सिंधी समाज के लिए मिसाल बने चन्द्रप्रकाश सोनी, बिना चंदा लिए होगा आगरा में भव्य झूलेलाल चेटी चंड महोत्सव - March 13, 2026
- Test post title - March 11, 2026