यूपी के बदायूं जिले के बाबा कॉलोनी में हुए मासूम बच्चों की डबल मर्डर की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था, जबकि फरार चल रहे दूसरे आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल, मासूम बच्चों की हत्या के बाद से मुख्य आरोपी साजिद का भाई जावेद फरार हो गया था, उसने अपना मोबाइल वारदात के शाम से ही कर बंद दिया था। ऐसे में पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रैक करने में मुश्किल आ रही थी। जावेद दिल्ली भाग गया था, लेकिन देर रात सेटेलाईट बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जावेद को बुधवार रात बरेली से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के पास मौजूद एक वीडियो में जावेद कहते हुए सुना जा सकता है- मैं सीधे दिल्ली भाग गया और वहां से मुझे आत्मसमर्पण करने के लिए बरेली आया। मेरे भाई ने क्या किया, इसके बारे में मुझे लोगों से फोन आए हैं।’ वहीं, जावेद के पिता ने पूछताछ के दौरान दावा किया है कि बच्चों की हत्या (आयुष-अहान) के वक्त जावेद घर पर ही था।
-एजेंसी
- आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में निहंग सिखों के शौर्य और युद्धकला का अद्भुत प्रदर्शन, घुड़सवारी और गतका के करतब देख दंग रह गई संगत - November 1, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिफेस्ट-2026-27’ में आगरा कॉलेज का दबदबा: 69 अंक पाकर बना ओवरऑल चैंपियन, ‘जितेंद्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी’ की अपने नाम - November 1, 2026
- देश-विदेश के शोधार्थियों का आगरा में मंथन: ICMRP-2026 के समापन पर केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले— ‘नवाचार से मिलेगा विकास को नया आयाम’ - November 1, 2026